Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तनिष्क के फ्लैगशिप स्टोर में क्वालिटी के साथ लेटेस्ट वेडिंग ज्युलरी क्लेक्शन पर खास उपहार :अजॉय चावला चंडीगढ़ में तनिष्क के पहले फ्लैगशिप स्टोर को मिला नया डिजाइन

0
365

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के चंडीगढ़ में नए डिजाइन किए गए स्टोर का उद्घाटन आज किया गया। यह तनिष्क का इस शहर का पहला फ्लैगशिप स्टोर है, पिछले 22 सालों से तनिष्क इस क्षेत्र में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। नए डिजाइन किए गए स्टोर का उद्घाटन टाइटन कंपनी लिमिटेड के ज्वेलरी डिवीजनज़के नए सीईओ अजॉय चावला ने किया। नए स्टोर में तनिष्क के विरासत, अहिल्या और प्रीन के साथ सभी नए डिजाइंस की विशाल श्रेणी मुहैया की गई है। स सीओ 194-195, सेक्टर 17-सी,गजल रेस्टोरेंट के पास, चंडीगढ़ढ़में स्थित तनिष्क का नया डिजाइंड स्टोर पहले 3000 वर्ग फीट का था और अब 5000 वर्ग फीट का बनाया गया है। सोने, सॉलिटेयर में बने आभूषण, वेडिंग ज्वेलरी, हीरों के उच्च मूल्य के आभूषण ऐसे 10000 से ज्यादा डिजाइंस इस स्टोर में बनाए गए एक्सक्लूसिव सेक्शंस में उपलब्ध हैं। यहां खास तौर पर बनाए गए सेक्शंस में तनिष्क के विरासत, अहल्या, स्वयम और प्रीन यह सबसे नए कलेक्शंस भी होंगे। स्टोर के उद्घाटन की खुशी में तनिष्क की ओर से 8 से 10 नवबर 2019 तक 10 ग्राम के सोने के जेवरात और 10,000 रुपयों के डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी के साथ सोने के सिक्के का मुफ्त उपहार दिया जा रहा है। इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के ज्वेलरी डिवीजन के नए सीईओ अजॉय चावला ने कहा, चंडीगढ़ के सेक्टर 17 सी में और बड़े, और शानदार और भी आकर्षक फ्लैगशिप तनिष्क स्टोर का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारा 22 सालो से चलता आ रहा स्टोर अब एक लार्ज फॉर्मेट स्टोर बनाया गया है। कारीगरी, गुणवत्ता और फिनिश में बेजोड़, अनूठे डिजाइंस की अद्भुत और विशाल श्रेणी मुहैया करते हुए ग्राहक सेवा के नए मापदंड यह स्टोर स्थापित करेगा। तनिष्क का यह शानदार स्टोर चंडीगढ़ की शान बनेगा। मौका, प्रसंग छोटा हो या बड़ा उसे यादगार बनाने के लिए खुशनुमा और संतुष्टि पूर्ण खरीदारी का अनुभव प्रदान करने हमारी परंपरा को यह स्टोर आगे भी बहुत बढिय़ा निभाएगा। तनिष्क के हर स्टोर में अत्याधुनिक कैरट मीटर लगे होते हैं, जिनसे ग्राहकों को उनके सोने की शुद्धता की जांच सबसे कुशल और सही तरीके से करने की सुविधा मिलती है। भारत के ग्राहकों को शुद्धतम आभूषण प्रदान करने में तनिष्क हमेशा आगे रहा है और भविष्य में भी हमेशा इसी नीति का पालन करेगा। तनिष्क की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को सराहते हुए तनिष्क को ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी द्वारा भारत का द मोस्ट ट्रस्टेड ज्वैलरी ब्रांड के खिताब से सम्मानित किया गया है। शुद्धतम आभूषणों की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए तनिष्क के सभी स्टोर्स में कैरट मीटर हैं, जिनसे ग्राहकों को उनके सोने की शुद्धता की जांच सबसे कुशल और सही तरीके से करने की सुविधा मिलती है। तनिष्क में 5000 से अधिक पारंपरिक, पश्चिमी और फ्यूजन लुक में सोने और जेम-सेट आभूषण (22 और 18 कैरेट सोने में) उपलब्ध कराए गए हैं। यहाँ के सभी आभूषणो का निर्माण पूरी तरह से एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाता है। तनिष्क की रिटेल श्रृंखला वर्तमान में 200 शहरों में 318 से भी ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोर हैं।