- ‘मिशन मंगल’ अक्षय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर, इसने पहले दिन 29.16 करोड़ रु. कलेक्शन किया था
- इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन की तुलना में ‘हाउसफुल 4’ 9वें स्थान पर है
Dainik Bhaskar
Oct 27, 2019, 03:41 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 19.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 18.81 करोड़ रुपए रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिन का कुल कलेक्शन 37.89 करोड़ रुपए हो गया है।

ओपनिंग के मामले में अक्षय की पिछली 4 फिल्मों से पीछे
अगर अक्षय कुमार के करियर की बात करें तो पहले दिन के कलेक्शन के मामले में ‘हाउसफुल 4 उनकी पिछली चार हिंदी फिल्मों से पीछे रही। उनके बॉलीवुड करियर की सबसे बड़ी ओपनर ‘मिशन मंगल’ है, जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘हाउसफुल 4’ इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर आती है।
अक्षय की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन का कलेक्शन |
| 1 | मिशन मंगल | 15 अगस्त 2019 | 29.16 करोड़ रुपए |
| 2 | गोल्ड | 15 अगस्त 2018 | 25.25 करोड़ रुपए |
| 3 | केसरी | 22 मार्च 2019 | 21.06 करोड़ रुपए |
| 4 | सिंह इज ब्लिंग | 2 अक्टूबर 2015 | 20.67 करोड़ रुपए |
| 5 | 2.0 (हिंदी वर्जन) | 29 नवंबर 2018 |
20.25 करोड़ रुपए |
नोट: अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ‘2.0’ के सभी वर्जनों (हिंदी, तमिल, तेलुगु) ने पहले दिन साझा रूप से करीब 81 करोड़ रुपए कमाए थे।
इस साल की 9वीं सबसे बड़ी ओपनर
अगर इस साल अब तक रिलीज हुई बाक़ी हिंदी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से तुलना करें तो ‘हाउसफुल 4’ 9वें स्थान पर आती है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर’ 53.35 करोड़ रुपए की कमाई के साथ टॉप पर है, जबकि 10वें स्थान पर अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘टोटल धमाल’ है, जिसने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह है टॉप 10 की लिस्ट
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन का कलेक्शन |
| 1 | वॉर | 2 अक्टूबर | 53.35 करोड़ रुपए |
| 2 | भारत | 5 जून | 42.30 करोड़ रुपए |
| 3 | मिशन मंगल | 15 अगस्त | 29.16 करोड़ रुपए |
| 4 | साहो (हिंदी वर्जन) | 30 अगस्त | 24.40 करोड़ रुपए |
| 5 | कलंक | 17 अप्रैल | 21.60 करोड़ रुपए |
| 6 | कबीर सिंह | 21 जून | 20.21 करोड़ रुपए |
| 7 | केसरी | 22 मार्च | 21.06 करोड़ रुपए |
| 8 | गली ब्वॉय | 14 फरवरी | 19.40 करोड़ रुपए |
| 9 | हाउसफुल 4 | 25 Oct | 19.08 करोड़ रुपए |
| 10 | टोटल धमाल | 22 फरवरी | 16.50 करोड़ रुपए |
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर
‘हाउसफुल 4’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। अगर पहली से चौथी तक सभी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पर गौर करें तो हर बार इसमें बढ़ोतरी देखी गई है।
यह है चारों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
| फिल्म | पहले दिन का कलेक्शन |
| हाउसफुल (2010) | 10 करोड़ रुपए |
| हाउसफुल 2 (2012) | 14 करोड़ रुपए |
| हाउसफुल 3 (2016) | 15.21 करोड़ रुपए |
| हाउसफुल 4 (2019) | 19.08 करोड़ रुपए |
फिल्म के पहले दो पार्ट्स को साजिद खान, तीसरे पार्ट को साजिद सामजी-फरहाद सामजी और चौथे पार्ट को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया।























