Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दूसरे दिन का खेल शुरू, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर

0
305
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India (IND) vs South Africa (SA) Visakhapatnam Test Day 2 Live; IND vs RSA Vizag Live Cricket Match Score News Update

  • भारत ने टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 202 रन बनाए थे
  • रोहित शर्मा ने करियर का चौथा शतक लगाया, मयंक अग्रवाल का अर्धशतक 

Dainik Bhaskar

Oct 03, 2019, 09:18 AM IST

खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल पहली पारी में नाबाद हैं। इससे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोहित और मयंक ने नाबाद 202 रन की साझेदारी की थी। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित 115 और मयंक 84 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश और खराब रोशनी के कारण चायकाल के बाद खेल नहीं हो सका था।

भारतीय ओपनर्स ने 24 पारियों के बाद शतकीय साझेदारी की। पिछली बार अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु में शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय साझेदारी की थी। रोहित ने करियर का चौथा शतक लगाया।  रोहित ने 10 पारियों के बाद 100+ रन बनाए। उन्होंने पिछला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2017 में नागपुर के मैदान पर लगाया था। दूसरी ओर, मयंक ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

रोहित ओपनर के तौर पर पहली पारी शतक लगाने वाले चौथे भारतीय

बल्लेबाज स्कोर किसके खिलाफ जगह साल
शिखर धवन 187 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2013
लोकेश राहुल 110 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2015
पृथ्वी शॉ 134 वेस्टइंडीज राजकोट 2018
रोहित शर्मा 100* दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम

2019

DBApp

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}

Recommended News