- भाजपा की दूसरी सूची में 12 नाम, सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी तय किए
- कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप विश्नोई को आदमपुर और किरण चौधरी को तोशाम से टिकट दिया
- हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजों का ऐलान 24 तारीख को होगा
Dainik Bhaskar
Oct 03, 2019, 09:43 AM IST
पानीपत. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 84 सीटों पर नामों की घोषणा की गई है। 6 सीटों पर विवाद के कारण अभी इसे रोक लिया गया है। पार्टी ने ज्यादातर सभी पुराने विधायकों को टिकट दिया है। उधर, भाजपा ने भी देर रात 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले पार्टी ने 78 सीटों पर नाम तय किए थे।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी-सांपला से मैदान में उतारा है। वहीं, रणदीप सिंह सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप विश्नोई को आदमपुर और किरण चौधरी को तोशाम से टिकट दिया है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजों का ऐलान 24 तारीख को होगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर बोले-5 कराेड़ में टिकट बेचे
हरियाणा में चुनाव की सरगर्मियाें के बीच कांग्रेस की अंतर्कलह बुधवार काे पार्टी अध्यक्ष साेनिया गांधी के दरवाजे तक पहुंच गई। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशाेक तंवर ने पार्टी के टिकट पांच कराेड़ रुपए तक में बेचने का अाराेप लगाते हुए अपने समर्थकाें के साथ 10 जनपथ स्थित साेनिया के घर के सामने प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए तंवर ने आराेप लगाया कि सोहना विधानसभा के लिए पार्टी का टिकट पांच कराेड़ रुपए में बेचा गया है। वर्षाें तक पार्टी के लिए काम करने वालाें काे अनदेखा कर सीट बंटवारे में बड़े पैमाने पर धांधली चल रही है।
भाजपा ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
बुधवार देर शाम तक चली चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा ने 12 प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके साथ भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे।





















