Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वर्ल्ड कप क्वालिफायर के पहले मुकाबले में भारत हारा, ओमान 2-1 से जीता

0
385

  • ओमान के लिए 90वें मिनट में राबिया ने विजयी गोल किया
  • भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान सुनील छेत्री ने 24वें मिनट में किया

Dainik Bhaskar

Sep 06, 2019, 09:00 AM IST

खेल डेस्क. भारतीय फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफायर मैच में हार गई। ओमान ने भारत को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया। हालांकि भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी। मैच में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। 24वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। छेत्री का यह करिअर का 72वां गोल है। 81 मिनट तक स्कोर यही रहा।

82वें मिनट में राबिया सैय्यद ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 90वें मिनट में राबिया ने अपना दूसरा गोल कर ओमान को 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी। भारतीय टीम फीफा के आधिकारिक मैच में अब तक ओमान को नहीं हरा सकी है। टीम की यह ओमान के खिलाफ 5वीं हार है। भारत का दूसरा मैच 10 सितंबर को दोहा में कतर से होगा।

DBApp

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}