Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गुरनाम भुल्लर और सरगुन मेहता ने आर्यन्स के  छात्रों को किया रोमांचित

0
598
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता, गुरनाम भुल्लर पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता ने आगामी पंजाबी फिल्म सुरखी बिंदी की अन्य स्टारकास्ट के साथ आज आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, राजपुरा नज़दीक चंडीगढ़ के छात्रों क ो रोमांचित किया।गुरनाम भुल्लर ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सुरखी बिंदी एक विलक्षण रोमांटिक  फिल्म है जो ए≠शन और भावपूर्ण संगीत से भरपूर है। भुल्लर ने कहा, ‘‘मैं महिला सशक्तीकरण का एक दृढ़ विश्वासी हूं और मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस तरह की पटकथाओं पर काम करने का मौक ा मिला।सरगुन मेहता ने लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और भावनाओं के साथ-साथ फिल्म एक महिला केंद्रित फिल्म है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और किसी भी संबंध में समर्थन और समझ के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देती है।छात्रों की मांग पर, स्टारकास्ट ने फिल्म के गीतों दिमांडा, परिया, करमावाला आदि पर आर्यन्स के  छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।