Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पानी व सीवरेज की समस्या से त्रस्त शहरवासी जेई व एसडीओ से मिले

0
324

पानी व सीवरेज की समस्या को लेकर मंगलवार को कोटकपूरा रोड, अंगद देव नगर, अबोहर रोड का शिष्टमंडल जेई अनिल कुमार, एसडीओ जगमोहन सिंह को मिला। शिष्टमंडल में शामिल दर्शन सिंह बराड़ एडवोकेट एजीएम, जगसीर सिंह एडवोकेट,आरके गावड़ी, बलराज सिंह, राजन अरोड़ा, श्याम लाल बांसल, डॉ. प्रीतम सिंह ढिल्लो, भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में सीवरेज की काफी समस्या हैं। सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है तो वहां से निकलने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए तुरंत सीवरेज की सफाई करवाकर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाएं। शिष्टमंडल ने बताया कि उनके घरों में कई-कई दिन से वाटर वर्क्स का पानी आता नहीं, अगर आता है तो वह भी सीवरेज युक्त होता है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लाइनों की चेकिंग करवाकर जहां कहीं लाइन टूटी हैं तो उसे सही करवाकर उन्हें स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाएं।

इस संबंधी में एसडीओ व जेई ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी इस समस्या का एक सप्ताह में हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरबंदी के कारण पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही थी और नहरबंदी खुलते ही पानी की सप्लाई निर्विघ्न शुरू कर दी जाएगी।

कोटकपूरा रोड, अंगद देव नगर व अबोहर रोड पर समस्या, जल्द समाधान करने का मिला आश्वासन

नहरबंदी खुलते ही पानी की सप्लाई निर्विघ्न शुरू कर दी जाएगी