Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंचायत समिति मेंबर प्रतिनिधि अग्राेहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बाेला-जहरीला पदार्थ निगला

0
329

भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक के बाद एक महिला सदस्य का प्रतिनिधि जहरीला पदार्थ निगलने की बात कहते हुए अग्राेहा मेडिकल में इलाज करवाने के लिए भर्ती हुअा है। हालांकि फिलहाल पुलिस प्रशासन ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

पंचायत समिति सदस्य रविना के पति राजेश सैनी ने पंचायत समिति चेयरपर्सन सुमित्रा भादू के पति महेंद्र भादू पर जानलेवा धमकी देने, विकास कार्य न करवाने तथा आरटीआई की सूचना ना देने का आरोप लगाया है। वहीं चेयरपर्सन सुमित्रा भादू अाैर उनके पति महेंद्र भादू ने राजेश सैनी के द्वारा लगाए अाराेपाें काे गलत बताया है। अग्राेहा मेडिकल काॅलेज में दाखिल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सदस्य प्रतिनिधि के तौर पर वह भी वहां गया था।

बैठक के दौरान उसने विकास कार्यों पर चर्चा करनी चाही तो उसे बैठक कक्ष से बाहर निकाल दिया गया जबकि उसके अतिरिक्त चेयरपर्सन प्रतिनिधि महेंद्र भादू सहित 4 अन्य प्रतिनिधि बैठक कक्ष में बैठे थे, उन्हें बाहर जाने के लिए नहीं कहा गया। राजेश सैनी ने बताया कि वह और उनकी प|ी पंचायत समिति सदस्य रविना अनेक बार चेयरपर्सन से गांव में विकास कार्य के लिए ग्रांट देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उन्हें विकास कार्य के लिए कोई ग्रांट नहीं दी जा रही। राजेश सैनी ने बताया कि पंचायत समिति चेयरपर्सन सुमित्रा भादू व महेंद्र भादू अपने चहेतों के काम करवाते हैं। मंगलवार को भी बैठक के बाद महेंद्र भादू ने फिर से उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

अग्रोहा मे़डिकल कालेज में भर्ती राजेश सैनी।

हंगामा करने की कोशिश की: चेयरपर्सन


बैठक के बाद चला गया था अपने कार्यालय


आरटीआई लगा पैसे मांगता था : भादू