Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गंगाराम कॉलोनी को पक्की की जाए सड़क, विधायक से मिले लोग

0
357

Panchkula Bhaskar News – पिंजौर| नगर निगम के वार्ड 3 के तहत ग्रीनवैली के पास गंगाराम काॅलोनी के गौरव, सोनू, कमल, प्रेमवती, बबीता, केशो देवी ने…

Bhaskar News Network

Aug 26, 2019, 09:35 AM IST

पिंजौर| नगर निगम के वार्ड 3 के तहत ग्रीनवैली के पास गंगाराम काॅलोनी के गौरव, सोनू, कमल, प्रेमवती, बबीता, केशो देवी ने रविवार को विधायक लतिका शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें काॅलोनी की समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि उनकी काॅलोनी में करीब 500 की आबादी है। कॉलाेनी के लिए कोई भी पक्की सड़क नहीं है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। काॅलोनी में पानी की व्यवस्था भी नहीं है लोगों को मजबूरन ट्यूबवेल से पानी भरकर लाना पड़ता है। काॅलोनी के साथ नदी है। इसमें सीवरेज की गदंगी बहाई जाती है। काॅलोनी में बदबू आती रहती है। बरसात के दिनों में इतना ज्यादा पानी होता है कि नदी के किनारे की जमीन बहने लगी है। विधायक ने मौके पर नगर निगम के जेई सुभाष कुमार को सीवरेज नदी में गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। अन्य समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}