Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मॉब लिंचिंग सीन पर हो रही नीरज घेवाण की आलोचना, डायरेक्टर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

0
346

Dainik Bhaskar

Aug 25, 2019, 08:18 PM IST

टीवी डेस्क. वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में दिखाए गए लिंचिंग सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सीरीज के एक एपिसोड में भीड़ द्वारा एक मुस्लिम लड़के को मारे जाने का दृश्य है। एक पॉपुलर ट्विटर अकाउंट गब्बर िसंह ने इस सीन को महज आइटम नंबर बताया है। यूजर ने कहा कि इस सीन का वेब सीरीज की कहानी से कोई लेना-देना नहीं है। सीरीज के डायरेक्टर नीरज घेवाण ने यूजर को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब वास्तविक लिंचिंग की कोई घटना होती है, तब आप एक भी मजबूत ट्वीट नहीं कर पाते हैं। 

 

 

ट्विटर पर दिया जवाब : गब्बर सिंह ने नीरज को टैग करते हुए लिखा- दूसरे डायरेक्टर अपनी फिल्मों में आइटम नंबर रखते हैं, जिनका कहानी से कोई संबंध नहीं होता। अनुराग कश्यप ने अपने शो में मॉब लिंचिंग का सीन रखा, जिसका कहानी से कोई लेना-देना नहीं था। 

हालांकि, यह सीन सरताज सिंह की स्टोरी लाइन के साथ शूट किया गया था। जिसे इस सीजन में घेवाण डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप केवल गणेश गायतोंडे की स्टोरी लाइन का निर्देशन किया है।

 

 

नीरज घेवाण दिया जवाब : नीरज ने ट्वीट का जवाब दिया- जब कहीं सच में मॉब लिंचिंग होती है, तो आपके पास एक भी मजबूत ट्वीट करने की भी हिम्मत नहीं होती। अब आप कहानी को समझने की अपनी समझने की कमी को छिपाने के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर इसकी तुलना आइटम नंबर से कर रहे हैं। आश्चर्यजनक।

 

 

दर्द देता है ऐसा करना : नीरज ने आगे लिखा- मैंने लिंचिंग सीन का निर्देशन किया है। निश्चित तौर पर आप कह सकते हैं कि आपको यह सही नहीं लगा या फिर आपको ये समझ में नहीं आया। आपको यह अंदाजा नहीं है कि अपने असली नाम के साथ इस तरह की चीजों को करना कितना मुश्किल है। और, जब आप आइटम नंबर जैसी ओछी चीजों से तुलना कर इसकी निंदा करते हैं तो बहुत दर्द होता है। 

 

 

यूजर ने लिखा- मुझे भी दुख हुआ : नीरज के इस ट्वीट के बाद गब्बर सिंह ने लिखा- मैं उन सभी प्रयासों की सराहना करता हूं, जो आपने किए हैं। मैं पीड़ा को भी समझता हूं। यदि आपको लगता है कि आलोचना अनुचित है, तो यह किसी के बच्चे को गाली देने जैसा है। लेकिन मुझ पर लिंचिंग सपोर्टर होने या ‘साहसी’ न होने का आरोप लगाकर आपने बात शुरू की, इससे भी दुख होता है।

 

 

इस ट्वीट के बाद नीरज ने लिखा – अच्छा! अब आपको पता चल जाएगा कि कैसा महसूस होता है, जब कई फालोअर्स वाला कोई व्यक्ति आपके बारे में गलत ट्वीट लिखता है।