Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सरकारी नर्सिंग स्कूल में डेंगू से बचाव काे लेकर जागरूकता समारोह आयोजित

0
315

Sangrur News – संगरूर | सरकारी नर्सिंग स्कूल में जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. रेणुका कपूर के निर्देशों पर सिविल अस्पताल…

Bhaskar News Network

Aug 25, 2019, 08:40 AM IST

संगरूर | सरकारी नर्सिंग स्कूल में जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. रेणुका कपूर के निर्देशों पर सिविल अस्पताल के आईएसएम विंग के इंचार्ज डॉ. मोहम्मद अकमल की अगुआई में डेंगू से बचाव संबंधी जागरूकता समरोह का आयोजन किया गया। डॉ. मोहम्मद अकमल ने कहा कि डेंगू का बुखार मच्छर के काटने से होता है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, हाथों पैरो में दर्द, भूख न लगना, उल्टी आना, आंखों में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी व जोड़ों में दर्द आदि डेंगू के लक्षण है। इससे बचाव के लिए आस पास की सफाई, पीने वाले पानी को खुला नहीं रखना, शरीर को कपड़ों से ढककर रखना आदि ढंग अपनाने चाहिए। इस मौके पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हरप्रीत भंडारी ने कहा कि इस मौसम में ठंडा पानी पीने और बासी भोजन खाने से गुरेज करना चाहिए। यदि प्लेटलेट कम हो रहे हो तो डॉक्टर की सलाह से कुदरती ढंग अपनाए जा सकते है। इस मौके पर सरोज रानी, प्रिंसिपल रजिंदर कौर, अमरजीत कौर, जसवीर कौर, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}