Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पैन एशियन फ्लेवर्स फूड फेस्टिवल वेल्कमहोटल बेला विस्टा में शुरू

0
485

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ट्राइसिटी के फूड प्रेमियों के लिए वेलकमहोटल बेला विस्टा में संपूर्ण एशिया का स्वाद परोसने के लिए 10 दिनों का एक फार ईस्ट एशिया फूड फेस्टिवल शुरू हुआ है। फूड फेस्टिवल की शुरुआत अनोखे तरीके से की गयी। शेफ दीपक पुजारी, नई दिल्ली के वेलकमहोटल शेरेटन में सहायक मास्टर शेफ, जो अनेक पुरस्कार भी जीत चुके हैं, ने वेलकमहोटल बेला विस्टा के एक्जीक्यूटिव शेफ मनोहर रेनी डुड्डी के साथ मिलकर कुछ अनूठे एशियाई व्यंजनों की लाइव प्रस्तुति की, जिनमें सॉम टम (थाई पपीता सलाद), मसालेदार अबी रोल्स और शतावरी टेम्पुरा रोल्स प्रमुख थे। खाना पकाने की कला को उजागर करने और उन्हें मास्टर शेफ की तरह पकाने के लिए एक लाइव कुकिंग सेशन रखा गया था। एक लाइव मॉकटेल मेकिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें दर्शकों को एक प्रोफेशनल की तरह विदेशी मॉकटेल बनाने का तरीका सिखाया गया। इतना ही नहीं, टॉवल को सजाने की कला का भी प्रदर्शन किया गया। वेलकमहोटल बेला विस्टा के जीएम विवेक खन्ना ने कहा, यह फूड फेस्टिवल ट्राइसिटी के भोजन प्रेमियों को एशियायी व्यंजनों का असली स्वाद चखाने के लिये आयोजित किया जा रहा है। एक ही जगह पर सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सुदूर पूर्व एशियाई देशों के अनेकों असली मूल व्यंजन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। पैन एशियन के तहत प्रस्तुत किये जाने वाले व्यंजन भोजन प्रेमियों को बेहद पसंद आयेंगे। पैन एशियन व्यंजनों में हमारे वर्षों के अनुभव के चलते हमारे मेनू में अत्यधिक विविधता और स्वाद मौजूद है।चीन, जापान और थाईलैंड के व्यंजनों का स्वाद प्रदान किया जाता है। यह फेस्टिवल अपनी तरह का अनूठा है, ।फेस्टिवल की कुछ सिगनेचर डिशेज इसे स्पेशल बनाती हैं। शाकाहारी में सोम योम का सलाद है, जो कच्चे पपीते को थाई जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। पालक करी एक शानदार सब्जी है। यह एक पीली थाई करी है जिसमें कुरकुरेपन के लिए कुछ वाटर चेस्टनट और सुगंध के लिए प्याज व लहसुन मिलाया जाता है। पाइसी एबी रोल एक फ्यूजन सुशी रोल है, जिसका स्वाद वसावी है और यह क्रंची, मसालेदार तथा मलाईदार होता है। जापानी पारंपरिक सूप मिसो शिरु फरमेंटेड सोया बीन से बनता है और मिसो शिरू श्रिंप को फरमेंटेड सोया और झींगा मझली के मेल से तैयार करते हैं। यहां म्यूल्ड रम और रेजिन आइसक्रीम मिल रही है, जिसमें 5 मसालों के साथ रम इन्फ्यूज्ड आइसक्रीम रहती है, जिसके ऊपर स्वाद के लिए किशमिश रहती है।उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ आर्मी वाइव्स को भी निमंत्रित किया गया था। यह निमंत्रण देश के उन रक्षकों के सम्मान में था, जो अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सीमाओं पर दिन-रात चौकसी करते रहते हैं।