Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रभास की फिल्म साहो को मिला ट्विटर पर हैशमोजी, इमोजी पाने वाली इकलौती तेलुगु फिल्म

0
414

Dainik Bhaskar

Aug 23, 2019, 07:55 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म साहो 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनकर तैयार हुई है। साहो तेलुगु की पहली ऐसी फिल्म है जिसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर पर हैशमोजी (इमोजी) मिला है। श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

 

श्रद्धा ने शेयर किया हैशमोजी : श्रद्धा कपूर ने साहो के इस स्पेशल इमोजी को हैशमोजी नाम से अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर इंडिया को धन्यवाद देते हुए लिखा – साहो का ऑफिशियल हैशमोजी, ट्वीट करते समय यूज करें। 

4 भाषाओं में एक साथ बनी है फिल्म : डायरेक्टर सुजीथ के निर्देशन में बनी साहो की शूटिंग दुबई और अबूधाबी के अलावा यूरोप में भी हुई है। वहीं इसे हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी बनाया गया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रभास और श्रद्धा ट्विटर इंडिया पर लाइव इंटरव्यू देने भी पहुंचे थे। 

चार चॉपर के साथ प्रभास का एक्शन : साहो में एक्शन का स्केल ऊंचा रखने के लिए एक्शन डायरेक्टर की टीम ने बाइक और कारों के अलावा चॉपर के साथ भी स्टंट डिजाइन करवाया। यह सब हॉलीवुड की मिशन इम्पॉसिबल और ट्रांसफॉर्मर्स का एक्शन डिजाइन कर चुके एक्शन डायरेक्टर्स ने किया। सीक्वेंस में असली चॉपर यूज किए गए। हालांकि उन्हें रनिंग मोड में दिखाया गया। उनका आपस में ब्लास्ट नहीं करवाया गया।