Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

युवक ने परिवार के 6 लोगों को गोली मारी, 5 की मौत; फिर खुद किया सुसाइड

0
340

  • मोगा जिले के गांव नत्थूवाला गरबी में शुक्रवार रात घटी खौफनाक घटना
  • सुसाइड नोट में लिखा- घर वाले जबरन शादी करना चाहते हैं, पर मैं शादी के लायक नहीं

Dainik Bhaskar

Aug 03, 2019, 09:48 AM IST

मोगा. पंजाब के मोगा जिले में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल है। घटना मोगा जिले के गांव नत्थूवाला गरबी की है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात को संदीप सिंह उर्फ सन्नी नाम के युवक ने अपने माता-पिता, बहन, भांजी, दादा समेत एक अन्य पर गोलियां बरसा दी। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल है। उन्हें फरीदकोट के बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के भर्ती कराया गया है। 

इस खौफनाक वारदात के पीछे का कारण युवक की शादी नहीं कराने की मंशा को बताया जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह खुद को शादी के लायक नहीं मानता। इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।

सुसाइड नोट में युवक ने यह भी लिखा है कि वह शादी नहीं करना चाहता था,  लेकिन परिवार में जबरन उसका रिश्ता तय कर दिया था। शादी के लिए अब लगभग डेढ़ महीने का वक्त था, लेकिन वह खुद को शादी के लायक नहीं समझता था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

DBApp