चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। सीबीट्स टेक्नोलॉजी में तीज उत्सव में मेहंदी, रैंप वॉक व डांस कर मनाया । लड़कियों के साथ लडक़ो ने भी पारंपरिक ड्रेस पहन कर तीज उत्सव में भाग लिया वसुदा कपूर( छात्र) व अमरजोत सिंह (स्टाफ)तीज किंग ऑफ सीबिट्स और मोहिनी गढ़वालव सुप्रभा शर्मा ( स्टाफ) तीज क्वीन ऑफ सीबीट्स चुने गए ।भारतीय त्यौहार परम्परागत रूप से जोडऩे का प्रतीक है। सी बिट्स के डायरेक्टर नवनीत शर्मा तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाली तीज की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अकादमी की ओर से छात्रों को ब्यूटी बैलनैस मोटीवेशन वर्कशाप आयोजित की गई । जिसमें गायक इंद्रजीत ,शैली तनेजा, बरिष्ठ पत्रकार अजैब औजला,डॉ सूनीता शास्त्री और डॉभूपिंदर ने पर्सनैलिटी डबलपमेंट अपने विचार प्रस्तुत किये । इंद्रजीत ने कहा कि किसी भी काम को करने की उम्र नहीं होतीअगर मन में चाह हो तो कभी किया जा सकता है। शैली ने कहा कि मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है । डॉ सूनीता शास्त्री ने कहा कि हर युवां का अपना कोई न कोई सपना होता है सपने को अपना लक्ष्य बनाओं और आगे बढ़ते जाओं सफलता अवश्य मिलेगी।अपना कैरियर गायन, नृत्य फैशन, शिक्षा किसी क्षेत्र को चुना जा सकता है। डॉभूपिंदर ने कहा पर्सनैलिटी डबलपमेंट के लिए भाषा का सही ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अजैब औजला ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि वह गायकी के साथ एक्टिंग में भी कदम बढ़ा रहा है। वह अधिकांश तया कनाडा में रहते हैं । उन्होंने जानकार दी कि बालीवुड अभिनेत्री परिणिति चौपड़ा ने अपने एक इन्टरब्यू में कहा कि वह उनके बेटे मणि औजला के साथ पंजाबी फिल्म में काम करना चाहती हैं । सी बिट्स के डायरेक्टर नवनीत शर्मा ने बताया कि वह हर माह बीस वर्कशाप आयोजित करते हैंऔर विशेषज्ञो को बुलाका छात्रों का ज्ञान बर्धन करते हैं। उनके सेन्टर पर पंजाब हिमाचल,हरियाणा, उत्तराखण्ड से युवां आकर ट्रेनिंग ले रहे हैं ।
Home
Citizen Awareness Group सीबीट्स टेक्नोलॉजी में ब्यूटी बैलनैस मोटीवेशन वर्कशाप आयोजित की व तीज उत्सव...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















