Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चौदहवीं का चांद से लेकर कोड ब्लू तक बॉलीवुड पहले ही दिखा चुका है तीन तलाक का दर्द

0
408
  • Hindi News
  • Bollywood
  • Bollywood has been already show the pain of Triple Talaq with many Films like nikaah

  • अब तीन तलाक गैर-कानूनी होगा
  • दोषी को 3 साल की सजा होगी
  • पीड़ित महिलाएं गुजारा-भत्ता मांग सकेंगी

Dainik Bhaskar

Jul 30, 2019, 08:32 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल पास हो गया है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इस पर कानून बन जाएगा। तीन तलाक से तबाह होने वाली महिलाओं का दर्द दिखाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा है। इस विषय पर गुरु दत्त से लेकर आज के दौर के कई फिल्मकारों ने फिल्में बनाईं हैं। 

अब तक बनी हैं ये फिल्में

  1. नाम बदलकर रखा गया- निकाह

    1982 में आई फिल्म ‘निकाह’ का नाम पहले ‘तलाक तलाक तलाक’ था। बीआर चोपड़ा ने जब फिल्म के बारे में दोस्त को बताया कि कोई मुस्लिम शख्स ये फिल्म देखकर घर पहुंचे और उसकी बीवी पूछे- कहां थे, तब वह कहेगा कि फिल्म देखकर आ रहा हूं। इस पर बीवी पूछेगी कौन सी तो पति कहेगा- ‘तलाक तलाक तलाक’। ऐसे में शरीयत के मुताबिक ना जाने कितनी औरतों का तलाक हो जाएगा। काफी खोजबीन और चर्चा के इस फिल्म का नाम ‘निकाह’ रखा गया। फिल्म में राज बब्बर, दीपक पराशर और सलमा आगा ने लीड रोल निभाया था।

    nikah

  2. गुरु दत्त की- चौदहवीं का चांद

    1962 में आई गुरु दत्त और वहीदा रहमान की फिल्म चौदहवीं का चांद भी लखनऊ की इस्लामिक संस्कृति पर बनी फिल्म थी। फिल्म में गुरु दत्त और उनके दोस्त नवाब को वहीदा रहमान से प्यार हो जाता है। यहीं कहानी में मोड़ आता है जब दोस्ती के लिए एक शख्स अपनी मोहब्बत की कुर्बानी देता है और वहीदा को तलाक दे देता है।

    CKC

  3. शॉर्ट फिल्म – मियां कल आना

    ट्रिपल तलाक पर बनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शॉर्ट फिल्म ‘मियां कल आना’ भी काफी पॉपुलर रही। यह 17 मिनट 20 सेकेंड की फिल्म है। इसे 18 जनवरी 2018 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। शमास नवाब सिद्दीकी कहते हैं- “तीन तलाक के बाद की मुस्लिम महिला हलाला के तहत क्या-क्या झेलती है। इसमें मुस्लिम औरत असहाय होकर सिर्फ एक वस्तु बनकर रह जाती है, फिल्म के जरिए यही दिखाने की कोशिश की गई है। 

    mka

  4. औरत के संघर्ष की कहानी- कोड ब्लू

    अलीना खान की यह फिल्म ट्रिपल तलाक पर आधारित है। राहत काजमी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म में आलोकनाथ, ऋषि भूटानी, सुष्मिता मुखर्जी और अलीना लीड रोल में थे। अलीना को इस फिल्म को बनाने में काफी विरोध झेलना पड़ा था। लेकिन उनके परिवार ने इस दौरान उनका साथ दिया था।इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज किया गया था। 

    codeb

  5. शादी और दायित्वों की कहानी- हलाल

    2017 में आई फिल्म हलाल ने भी ट्रिपल तलाक का मुद्दा उठाया था। इस फिल्म में अमोल कगने, चिन्मय मंडेलकर, प्रीतम कगने, प्रियदर्शन जाधव ने काम किया था। फिल्म की स्टोरी राजन खान ने लिखी थी। डायरेक्शन शिवाजी लोटन पाटिल ने किया था। 

    halal

  6. असल जिंदगी में मीना कुमारी ने झेला दर्द

    फिल्मों की कहानियों के अलावा ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर रहीं मीना कुमारी को ट्रिपल तलाक का दर्द झेलना पड़ा था। डायरेक्टर कमाल अमरोही को जब अपनी भूल का अहसास हुआ था तो उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त और जीनत अमान के पिता अमानउल्लाह खान से मीना कुमारी का हलाला निकाह करवाया था। इस शादी के करीब एक महीने बाद अमान ने मीना को तलाक दिया और कमाल से उनका दोबारा निकाह हो सका था।

    meena

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}