चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू फिल्म अरदास करां की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता प्राप्त हुई।अरदास करां एक आध्यात्मिकता, पारिवारिक मूल्यों और सदगुणों से भरपूर है, इस फिल्म ने हम नयी पीढ़ी के जीवन मूल्यों में भारी बदलाव दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर गुरप्रीत गुगगी ने कहा कि इस फिल्म को बालीवुड और हॉलीवुड से जोड़ कर देखा जा रहा है। पंजाबी सिनेमा का कद ऊंचा हुआ है।यह पंजाबी सिनेमा के लिए अच्छा है। इससे एक बात साफ हुई है कि पब्लिक कंटेंट सिनेमा देखना चाहती हैं। मल्कीत ने कहा कि सिनेमा सिफ मनोरंजन ही नहीं, इतिहास की जानकारी भी देता है। इस अवसर पर सरदार सिरोही ने कहा कि पंजाबी सिनेमा सुनहरी दौर में है इसे बरकरार रखना होगा। इस अवसर पर योगराज ने कहा कि अरदास करां ने लोगों का नजरिया बदल दिया है इस फिल्म को सभी भाषाओं में डब किया जाये ।अरदास करां रिलीज होने के पहले वीकेंड में यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गयी है। फिल्म ने भारत व विदेशों में पहले तीन दिनों में, कुल रु. 13. करोड़ 12लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए, अरदास करां की स्टार कास्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर गुरप्रीत घुग्गी, योगराज सिंह, जपजी खैरा, सरदार सोही, मलकीत रौनी, सीमा कौशल एवं गुरप्रीत भंगू सहित अन्य कलाकार मौजूद थे। अरदास करां , जो 19 जुलाई, को सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची, पहले दिन ही रु. 3.63 करोड़ कमाये। अतर्राष्ट्रीय बाजार में तो फिल्म का प्रदर्शन एक महागाथा बन गया। अरदास करां ने कनाडा ऑस्ट्रेलिया में और न्यूजीलैंड में इसने फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बना दिया है। मुख्य अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों विदेश में हैं। इसलिए वह इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो सके।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020






















