Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने छोड़ा यश चोपड़ा का बंगला, नए घर में करेंगे बेटी आदिरा की परवरिश

0
537

Dainik Bhaskar

Jul 13, 2019, 07:17 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने जुहू स्थित यश चोपड़ा के बंगले को छोड़ने का फैसला कर लिया है और नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। कपल ने पुराने घर के पास आलीशान घर खरीदा है। दोनों अलग घर लेने का फैसला बेटी की परवरिश और खुद जिंदगी अपने मुताबिक जी सके इसलिए लिया है।

 

 

आदित्य अपने मुताबिक सेट करना चाहते हैं घर

इस पैतृिक आवास में दोनों भाइयों का बचपन गुजरा है। आदित्य-रानी लंबे वक्त से अलग होने की प्लानिंग कर रहे थे। आदित्य अपने हिसाब से घर सेट करना चाहते थे। वहीं दोनों अपने मुताबिक बेटी आदिरा की परवरिश करना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने अलग घर लिया है। नया घर यश चोपड़ा के बंगले के काफी नजदीक है ताकि जब भी जरूरत हो वो अपनी मां पामेला चोपड़ा के पास पहुंच सके। यश चोपड़ा के बंगले में आदित्य,पत्नी रानी, बेटी आदिरा, मां और भाई उदय चोपड़ा के साथ रहते थे। 

 

रानी और आदित्य ने किया नए घर का उद्घाटन

रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य-रानी के नए घर का उद्घाटन भी हो गया है। कपल ने 2014 में इटली में गुपचुप रूप से शादी की थी। 2015 में उनकी बेटी आदिरा का जन्म हुआ। 2016 में आदिरा की पहली तस्वीर सामने आई थी। शादी और बेटी के बाद उन्होंने 2018 में फिल्म हिचकी से कमबैक किया। इस  फिल्म ने भारत के साथ-साथ रशिया, ताइवन, हॉन्ग कॉन्ग, चाइना और कजाकिस्तान में बम्पर कमाई की थी। रानी ने मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू कर दी ये फिल्म 2012 में आई फिल्म मर्दानी का सीक्वल है।