Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नम्रता शिरोड़कर ने विजया निर्मला के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- परिवार का मजबूत स्तंभ थीं वो

0
375

Dainik Bhaskar

Jun 27, 2019, 08:08 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर ने अपनी सास विजया निर्मला को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। नम्रता ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ साझा किया। गौरतलब है कि विजया का निधन 27 जून को हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। 

 

14 साल बिताए साथ : नम्रता ने अपनी पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि महेश से शादी के बाद उन्होंने विजया के साथ वक्त बिताया है। नम्रता ने लिखा- 

वह मेरे लिए एक अद्भुत महिला थीं। एक ऐसी महिला जिसके साथ मैंने अपने वैवाहिक जीवन के 14 साल साथ बिताए हैं। वह बेहद दयालु और प्यारी थीं। वे मजबूत थीं, बहादुर थीं। अपने समय से कहीं आगे की सोच रखती थीं। मेरे लिए विजया निर्मला यही थीं। वे अपने परिवार का सबसे मजबूत स्तंभ थीं। आज मैं अपनी सारी दुआएं आपको भेजती हूं ताकि आपकी आगे की यात्रा सुखद रहे। आप बहुत याद आएंगी। यह जानकर यकीन नहीं होता कि अब मैं आपको कभी नहीं देख पाउंगी। 

 

गिनीज बुक में दर्ज है नाम : विजया निर्मला का नाम 2002 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। विजया तेलुगु में सबसे ज्यादा 44 फिल्में डायरेक्ट करने वाली महिला डायरेक्टर रहीं। साथ ही 2008 में उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित रघुपति वेंकैया अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 

 

ऐसा रहा फिल्मी सफर : 20 फरवरी 1944 को जन्मी विजय का फिल्मी सफर साल 1950 में महज 7 साल की उम्र में तमिल फिल्म मच्चा रेखई से शुरू हुआ था। इसके बाद 11 साल की उम्र में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। विजया हैदराबाद में पद्मालय स्टूडियो और टेलीफिल्म्स लिमिटेड का संचालन कर रही थीं।