Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा 3 और शिअद 10 लोस सीटों पर आजमाएगी किस्मत: सुखबीर

0
796

चंडीगढ़.शिरोमणि अकाली दल का भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूत गठबंधन है, यह चुनाव में बरकरार रहेगा। रविवार को चंडीगढ़ में कोर कमेटी की बैठक के बाद बातचीत करते हुए शिअद अध्यक्ष बादल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद-भाजपा जल्द कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाएंगे।

इसके बाद राज्यभर में साझा बैठकों व साझा रैलियों का दौर चालू हो जाएगा। सुखबीर ने शिअद-भाजपा में सीटों को लेकर खींचतान को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजाब में भाजपा 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शिअद 10 सीटों पर किस्मत आजमाएगी।

हालांकि शिअद-भाजपा उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला जल्द कर लिया जाएगा। सुखबीर बादल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही है। उन्होंने शिअद द्वारा की जा रही मांग को समझा और तुरंत प्रभाव से श्री हुजूर साहिब की कमेटी संबंधी पुराने एक्ट को ही लागू करने पर सहमति जताई है।

बादल ने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह राज्य की जनता को त्याग कर भाग चुके हैं और विधानसभा चुनाव में किए वायदों से मुकर गए हैं। प्रदेश में प्रशासन नाम की कोई चीज नजर नहीं आती है। जिस तरह से पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने धक्केशाही की है, उससे प्रदेश में लोकतंत्र का कत्ल हो चुका है।

हालांकि इससे पहले सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2 एकड़ जमीन के मालिक किसानों को 6 हजार रुपए सीधी सहायता देकर एक अच्छी पहल की है, जिससे जाहिर होता है कि मोदी सरकार देश के किसानों के प्रति काफी फिक्रमंद हैं।

केंद्र सरकार से किसानों के लिए 12 हजार रुपए की मांग करेगा शिअद :
सुखबीर ने कहा कि कोर कमेटी ने फैसला किया है कि जल्द ही पार्टी केंद्र सरकार से किसानों के लिए घोषित 6 हजार रुपए की राशि को 12 हजार रुपए तक करने का आग्रह करेगी। साथ ही, खेत मजदूरों को भी इस स्कीम में शामिल करने का आग्रह किया जाएगा। इस मामले में शिअद का एक प्रतिनिधिमंडल वित्तमंत्री अरुण जेतली से मुलाकात करेगा।

सुखबीर ने केंद्र सरकार द्वारा आयकरदाताओं को दी गई राहत पर भी खुशी जताई है। इस बैठक में शिअद नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, जत्थेदार तोता सिंह, बिक्रम सिंह मजीठिया, बीबी जगीर कौर, बीबी उपिंदरजीत कौर, चरणजीत सिंह अटवाल, डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, निर्मल सिंह काहलों, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुरजीत सिंह रखड़ा, जनमेजा सिंह सेखों, शरणजीत सिंह ढिल्लों, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, गुलजार सिंह रणीके, बलदेव सिंह मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोगोंवाल भी उपस्थित थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल