Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

1100मास्क , 800 सेनेटाइजर ,काढ़े का लगा लंगर सेक्टर 45 मंदिर में

0
313

चंडीगढ़: आज सनातन‌ धर्म मंदिर सैक्टर 45 सी, चंडीगढ़ में काढ़े के साथ-साथ मास्क और सैनिटाइजर का भी लंगर लगाया गया। डा० अनीश गर्ग मुख्य प्रवक्ता, क्राफड ने बताया कि शहर के महापौर श्री रविकांत शर्मा जी के हाथों से 1100 मास्क और 800 सैनिटाइजर बांटे गए। साथ ही साथ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से तैयार इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा आम जनता को पिलाया गया। इस लंगर में सबसे बड़ा सहयोग समाज सेवक रविंद्र बिल्ला जी, जीव प्रेमी विकास लूथरा जी और रजत मल्होत्रा का रहा। इस अभियान में क्राफ्ड, फरएवर फ्रेंड्स फाउंडेशन, डाक्मशन और सनातन धर्म सभा सेक्टर 45 सी चंडीगढ़ का पूरा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री हितेश पुरी जी, शिव कुमार कौशिक, सुरिंदर पाल मल्होत्रा जी रहे। इस लंगर में अशोक कपिला, सुरेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर परवेश कुमारी, एल एस चतुर्वेदी, बलदेव सहाय, यशपाल शर्मा, विनय मेहरा, राजा ओबेरॉय, विक्की, बावा ने सक्रियता से भाग लिया।