Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अधिकृत वैंडिंग जोन में कार्य कर रहे अवैध वैंडरों को हटाने की कार्रवाई शुरू

0
241
अधिकृत वैंडिंग जोन में कार्य कर रहे अवैध वैंडरों को हटाने की कार्रवाई शुरू
– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा सभी वैंडिंग जोन को अवैध वैंडरों से मुक्त करने के लिए शुरू किया गया है अभियान
– सैक्टर-46 स्थित वैंडिंग जोन से 42 अवैध वैंडरों को हटाकर उनका सामान किया गया जब्त

गुरूग्राम, 5 जुलाई। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्थापित किए गए वैंडिंग जोन में अवैध रूप से वैंडिंग का कार्य कर रहे वैंडरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए निगम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सैक्टर-46 स्थित वैंडिंग जोन में कार्रवाई करते हुए 42 ऐसे वैंडरों को हटाया गया, जो बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किए अवैध रूप से वैंङ्क्षडग का कार्य कर रहे थे। नगर निगम गुरूग्राम की सिटी प्रोजैक्ट अधिकारी कार्यालय की टीम, जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समैंट टीम तथा सैक्टर-50 थाने की पुलिस द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध रूप से वैंङ्क्षडग का कार्य करने वालों का सामान भी जब्त कर लिया है।

नगर निगम गुरूग्राम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डा. विजयपाल यादव ने बताया कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा, जो कि जिला स्तरीय टाऊन वैंडिंग के चेयरमैन भी हैं, उनके निर्देशों की पालना में सभी स्ट्रीट वैंडिंग जोन में नगर निगम गुरूग्राम से बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्वीकृति के वैंडिंग का कार्य कर रहे अवैध वैंडरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सैक्टर-46 वैंडिंग जोन में कार्रवाई करते हुए 42 अवैध वैंडरों को हटाने के साथ ही उनका सामान जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट एवं स्वीकृति के वैंडिंग जोन में अपनी कार्ट लगाना अवैध है। इसके अलावा, वैंडिंग कार्ट को ना तो किसी दूसरे के नाम स्थानांतरित किया जा सकता है और ना ही उसे किराए पर दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है। इस प्रकार की प्रक्रिया कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियां कर रहे हैं वे स्वयं इसे बन्द कर दें। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, तथा इस प्रकार की गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
0 0 0