Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

Aalia Ebrahim Dance Tip Tip Barsa Song : पूजा बेदी की 21 साल की बेटी आलिया ने ‘टिप टिप बरसा पानी..’ गाने पर किया डांस, दिखाएं बेहतरीन मूव्स, 27 साल बड़े एक्टर के साथ कर रही बॉलीवुड डेब्यू : Video

0
253

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूजा बेदी (Pooja Bedi) की बेटी आलिया इब्राहिम (Aalia Ebrahim) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी…' पर डांस करतीं नजर आ रही हैं। डांस में आलिया बेहतरीन मूव्स दिखा रही हैं। आलिया ने वीडियो के साथ अपनी डांस जर्नी को लेकर इमोशनल मैसेज लिखा…

– वीडियो शेयर कर आलिया ने लिखा- 'करीब एक साल पहले मेरी डांस एक्सपर्ट डिंपल और उत्कर्ष से मुलाकात हुई थी। मैं काफी डरी हुई थी और बिल्कुल भी कॉन्फिडेंड नहीं थी कि मैं कभी ठुमका या फिर अपने हाथ को पांव के अंगूठे तक छू पाऊंगी। कई घंटों की मेहनत, धैर्य, पसीना और आंसुओं के बाद भी अभी मुझे और आगे जाना है।'

27 साल बड़े एक्टर के साथ कर रही डेब्यू
आलिया डायरेक्टर नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में आलिया सैफ की बेटी का रोल प्ले करेंगी।

पेरेंट्स का हो चुका है तलाक
आलिया के पेरेंट्स का तलाक हो चुका है। मां पूजा बेदी ने 1994 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया था। 9 साल साथ रहने के बाद दोनों का 2003 में तलाक हो गया। पूजा का एक बेटा है ओमार इब्राहिम। आलिया और ओमार मां पूजा बेदी के साथ ही रहते हैं।

ग्रैजुएट हैं आलिया
आलिया ने 2017 में ही न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से ग्रैजुएशन किया है। खबरों के मुताबिक वे फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं। आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं। आलिया को इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दोस्तों के साथ पार्टीज और बिकिनी फोटोज भी वे अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी से हुआ था झगड़ा
आलिया और रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी के बीच नवंबर, 2014 में लोअर परेल के एक पब में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पूजा बेदी ने पुलिस में एफआईआर भी की थी। दूसरी ओर साक्षी की मां मीनाक्षी सागर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में पॉस्को एक्ट के तहत पूजा बेदी को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Aalia Ebrahim: Pooja Bedi Daughter Dance Tip Tip Barsa Song Instagram