Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मेयर ने वार्ड-19 में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया – गांव सिकंदरपुर की आंतरिक गलियों का निर्माण, रेवेन्यू रास्ते पर आईपीबी टाइल्स लगाई जाएगी

0
12

26 अप्रैल, मानेसर।

नगर निगम मानेसर की मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने रविवार को वार्ड-19 के गांव सिकंदरपुर में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांव सिकंदरपुर में लंबे समय से आंतरिक गलियों की स्थिति खराब थी। बरसात के मौसम में जलभराव होने पर लोगों को आवागमन की समस्या बनी हुई थी। आमजन की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों की योजना बनाई गई। गलियों के निर्माण से आमजन को तो सुविधा मिलेगी ही, साथ ही स्वच्छता भी बेहतर होगी। ओरिस सोसाइटी के पास रेवेन्यू रास्ते पर आईपीबी टाइल्स लगाने बरसात के दौरान कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही गांव में एससी कुंए के पास होने वाले निर्माण कार्य से आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सुविधाएं प्राप्त होंगी। मेयर ने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देगा और किसी भी वार्ड को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सहयोग करें और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में भूमिका निभाएं।
पार्षद रवि यादव ने अपने संबोधन में मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी कार्य गांव के हित में बेहद जरूरी थे। स्थानीय लोगों की समस्याओं को लगातार नगर निगम के समक्ष रखा जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी।