Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जीएमडीए सीईओ एवं निगमायुक्त पीसी मीणा ने किया निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा

0
629
जीएमडीए सीईओ एवं निगमायुक्त पीसी मीणा ने किया निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा
– निर्माण कंपनी व अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से करवाने के दिए निर्देश
– गुरूग्राम के सैक्टर-102 में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में होंगे 10 ब्लॉक

– लगभग 542 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य अक्तुबर 2024 में होगा पूरा

गुरूग्राम, 23 अगस्त। गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निगमायुक्त पीसी मीणा ने बुधवार को सैक्टर-102 में निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी  मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया तथा निर्माण कंपनी व संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि सैक्टर-102 में लगभग 542 करोड़ रूपए की लागत से गुरूग्राम के पहले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अब तक इसका 25 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा यह अक्तुबर 2024 में बनकर तैयार होगा। इसमें 10 ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिनमें टीचिंग अस्पताल एवं ट्रॉमा सैंटर, ऑटोप्सी, अकेडमिक ब्लॉक, यूजी एंड इंर्टन ब्वाईज हॉस्टल, यूजी गल्र्स एंड इंर्टन गल्र्स हॉस्टल, रेजिडैंट हॉस्टल, नर्स हॉस्टल, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, गैस मैनीफोल्ड एंड सर्विसिज तथा ईएसएस ब्लॉक शामिल हैं। इस साईट पर भविष्य में सुपरस्पेशिलिटी का भी प्रावधान रखा गया है।

श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुल 883 बैड होंगे। इनमें 114 इमरजैंसी एवं ट्रॉमा बैड्स, 606 जनरल वार्ड बैड्स, 20 प्राईवेट वार्ड बैड्स, 52 एचडीयू एंड आईसीयू बैड्स, 68 फ्लोटिंग बैड्स तथा 23 निकु बैड्स शामिल हैं।

इस मौके पर श्री मीणा के साथ जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक सहित आर्किटैक्ट कंपनी एवं निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

03.jpg05.jpg04.jpg01.jpg02.jpg