Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर खट्टर से मांग की है कि हरियाणा प्रदेश में दुकानें खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाए ताकि रोजी-रोटी के संकट झेल रहे दुकानदारों की आजिविका चल सके।

0
248

पंचकूला 27 मई- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर खट्टर से मांग की है कि हरियाणा प्रदेश में दुकानें खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाए ताकि रोजी-रोटी के संकट झेल रहे दुकानदारों की आजिविका चल सके। ‌ उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने कदम-कदम पर सरकार का साथ दिया है और इसका परिणाम यह हुआ कि अब दुकानदारों के लिए भूखा मरने की नोबत आ गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को किस प्रकार गुमराह करके दुकानों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‌दुकानदारो पर किस प्रकार का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। ‌‌ चन्द्र मोहन ने कहा कि दुकानदारों के साथ इससे भद्दा मजाक और क्या हो सकता है। सुबह 7 बजे कपड़ा और ज्वैलरी खरीदने कौन-सा अधिकारी , कर्मचारी व आम आदमी आएगा। पहले तो उसे अपने रोजगार की चिंता है ख‌रीददारी तो उसके बाद की बात है। इस को लेकर दुकानदारों में बडा रोष व्याप्त है। ‌ ‌ उन्होंने याद दिलाया कि चंडीगढ़ में समय सुबह 9 बजे से लेकर सायं तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने मांग की है दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में तुरंत प्रवर्तन करके सुबह 10 बजे से लेकर ‌साय 6 बजे तक निर्धारित करके राहत पहुंचाने का काम किया जाए । ‌ इसके साथ ही विशेष कर दवाइयों की दुकानों के बंद होने का समय भी बढ़ाकर रात के 11 बजे तक निर्धारित किया जाए ताकि दवाइयों के अभाव में किसी भी मरीज की जान ना जाए ।इस फैसले से लोगों की आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव को कुछ सीमा तक कम किया जा सकता है।
**********************************************