Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहे काढ़ा के लंगर के 21 वें दिन में प्रवेश

0
292

सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 45 सी, चंडीगढ़ में डा० अनीश गर्ग, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहे काढ़ा के लंगर के 21 वें दिन में प्रवेश करने पर आज सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लंगर स्थल का दौरा किया और अपने हाथों से काढ़े का वितरण किया। डा० गर्ग ने बताया कि हमने इस कार्य की शुरुआत मात्र 5 लीटर से शुरू की थी और आज रोजाना 700 लीटर से ऊपर काढ़ा तैयार होता है। शहर के विभिन्न कोनों के साथ-साथ आसपास के इलाके से लोग इस काढ़े को लेकर जा रहे हैं। शहर के विभिन्न कोविड सेंटरों में इस काढ़े को नियमित रूप से पहुंचाया जा रहा है। शाम को जड़ी बूटियों से बेसन का हलवा या सतनाजा खिचड़ी तैयार की जाती है। क्राफ्ड के माध्यम से चलाये जा रहे इस अभियान में फरएवर फ्रेंड्स फाउंडेशन और सनातन धर्म सभा सैक्टर 45 इस अभियान में अहम योगदान दे रहे हैं। इस सेवा में शिव कुमार कौशिक, विकास लूथरा, अशोक कपिला, चतुर्वेदी, मोहित और बावा और शहर की विभिन्न आरडब्लूए साथ दे रही हैं। क्राफड के चेयरमैन हितेश पुरी जी ने कहा मंदिर और फरएवर फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे इस अभियान को हम रुकने नहीं देंगे। ‌ मुख्य अतिथि कन्हैया मित्तल ने कहा कि डा० अनीश गर्ग जहां भी मेरी सेवा लगाएंगे मैं और हमारा श्री बाला जी संघ सदैव तैयार रहेंगे। मानवता के इस यज्ञ में हमारा भरपूर सहयोग रहेगा।