Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेवा भारती में फिर से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ : वैक्सीन लगवाने उमड़ी जनता

0
235

चण्डीगढ़ : से. 29 स्थित सेवा भारती में कुछ दिनों के अंतराल के बाद आज फिर से कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य आरम्भ हुआ। संस्था के महासचिव नरेंद्र पांडे ने बताया कि किसी कारणवश यहां टीकाकरण के कार्य में अवरोध पैदा हो गया था, परन्तु आज अब फिर से यहां यह कार्य चण्डीगढ़ में वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. अभिषेक कपिला की देखरेख में सुचारु ढंग से शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन लगवाने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सेवा भारती के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष अमृत सागर, स्थानीय अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल आदि भी यहाँ मौजूद रहे।