Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सरकारी स्कूल की छात्रा का परिवार इंसाफ के लिए दर-दर ठोकरें खाने के लिए मजबूर

0
342

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पीडि़त परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन रेखा शर्मा व मोदी , डीजीपी चंडीगढक रेनू माथुर को शिकायत की जब लडक़ी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत देने पर पुलिस ने 31/10/2020 को नाबालिग लडक़ी समेत परिवार को बड़ेल जेल भेज दिया।जबकि उस दिन लडक़ी के पिता के सर पर चोट आई थी और मा को भी चोट लगी थी। उस दिन नाबालिग लडक़ी को भी जिसके साथ छेड़छाड़ हुई उसको भी पीटा गया था । परिवार में पिता इकलौते कमाने वाले व्यक्ति हैं पूरा परिवार उन की आजीविका पर निर्भर करता है परंतु वह दोबारा अपनी रेहड़ी ठीक से नहीं लगा पाए। नाबालिग लडक़ी सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है और उसकी मानसिक स्थिति पर इतना बुरा असर पड़ा है कि वह तब से स्कूल भी नहीं जा पाई है । छात्रा जैसे तैसे अपने स्कूल में हो रही परीक्षा को दे रही है। परिवार ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग से बनता मामला दर्ज करने की गुहार लगायी।