चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंचकूला, मेयर के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में, उपिंदर कौर अहलूवालिया ने पूरी लगन और दक्षता के साथ पंचकूला वासियों की सेवा की थी।”हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंदर मोहन ने कहा कि उनका लंबा अनुभव और प्रशासनिक कर्तव्यों को निभाने की उनकी क्षमता उन्हें पंचकुला नगर निगम के मेयर के लिए स्पष्ट व बेस्ट चॉइस बनाती है।आप सब अच्छी तरह से उनके काम के प्रति जिम्मेदारी व निष्ठा से अच्छी तरह से अवगत हैं। उपिंदर आम जनता के विकास और कल्याण के लिए कोई समझौता नहीं करती। उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में हर कोई जानता है । चंदर मोहन गुरुवार को यहां सेक्टर 21 मार्केट में एक पॅब्लिक मीटिंग में वार्ड नंबर 13 से पार्टी के उम्मीदवार नवीन बंसल के मतदान कार्यालय के शुभारम्भ के दौरान बोल रहे थे।जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए चंदर मोहन ने कहा कि हमें नगर निगम चुनाव भारी बहुमत के साथ जीतने के लिए एकजुट प्रयास करने की आवश्यकता है। हमारे पास सात दिन हैं और इन दिनों में हमें 70 दिन के बराबर काम करने की जरूरत है, उन्होंने जोर दिया।मीटिंग को संबोधित करते हुए उपिंदर ने कहा कि पंचकुला की सेवा करना मेरे लिए पूजा की तरह है। उन्होंने कुंडी और महेशपुर गाँवों में भी जनसभाओं को संबोधित किया जहाँ उन्होंने लोगों को बताया कि स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार, नियमित पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, आवासीय क्षेत्र से दूर डंपिंग स्थल के स्थानांतरण, आवारा पशुओं की समस्याओं को हल करने, झुग्गी क्षेत्रों की बेहतरी ,पुलिस की गश्त और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना , सार्वजनिक पार्कों व स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव , सडक़ो निर्माण, गांवों में वृद्धाश्रम की स्थापना , गरीबों के लिए आश्रय गृह और गांवों व सामुदायिक केंद्रों में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना करना मेरे शीर्ष एजेंडा होंगे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















