चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। चण्डीगढ़ की सामाजिक संस्थाओं ने सैक्टर-17 प्लाजा में निर्भया की स्मृति में बेटियों की सुरक्षा लिये सामूहिक संकल्प लिया। आर्यसमाज की ओर से आर्य अजय शर्मा ने बताया कि हमें मुद्दे नहीं मुद्दों के पीछे के कारणों पर जाना होगा। मूल में ही भूल खत्म करनी होगी। जब भारतीय सभ्यता में नारी को उंचा दर्जा प्राप्त है फिर बेटियों के प्रति बढ़ते अपराधों का क्या कारण है? क्यों बेटियों को केवल मात्र उपभोग की वस्तु समझा जा रहा है? जो सभ्यता महिलाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती, उसका विनाश निश्चित है। अब भी जाग गये, जाग कर सजग हो कार्यवाही शुरु की तो हम बच सकते हैं। बेटियों को आज अपने ही भाइयों, सगे-सम्बधियों, सहपाठियों, सहकर्मियों से ही अधिक खतरा है क्योंकि यह एक विचारधारा है जो महिलाओं को कमजोर मानकर अपना रूप दिखाती है। महिलाओं को मिडिया आइटम की भांति पेश करती है, छेडख़ानी के अपराध को मनोरंजन की तरह दिखाया जाता है। बालीवुड के गीत, फिल्में, नाटक, वेब सीरीज आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दशकों के इस प्रयास से महिलाओं के प्रति आपराधिक प्रवृति की स्वीकार्यता बढ़ी है।अब हम सबको हर मतभेद को दूर कर महिलाओं की सुरक्षा के लिये एक साथ इक_ा होकर संकल्प लेना होगा। चंडीगढ़ भारतवर्ष का नारी सम्मान में मार्गदर्शन कर सकता है। और पहली शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। आज हम चण्डीगढ़ के लोग इसकी शुरुआत कर रहे हैं।हम बेटियों के साथ हो रहे रेप छेड़छाड़ और किसी भी अपराध के खिलाफ बिना किसी जाति सम्प्रदाय के मतभेद के न्याय के लिए लड़ेंगे। इसके लिए सभी अपने विचार अपनी सलाह , और अपने-अपने तरीकों से अपने अपने संगठनों और व्यक्तिगत प्रयासों के बारे में बताया जाये और भविष्य के लिए एक नीति तैयार की जाये। महिलाएं हमारी आन बान शान हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिये तो युद्ध लड़े गये हैं। श्रीराम ने महिलाओं के सम्मान के लिये रावण को कुल समेत समाप्त कर दिया था। श्रीकृष्ण ने अपनी बहन के चीर अर्थात सम्मान को तार-तार करने के लिये ही कौरवों को दण्ड दिलवाया था। यह धर्म भी है, पुरूष और महिला समाज का अभिन्न अंग हैं, एक दूसरे का सम्मान और सुरक्षा हमारा कर्त्तव्य कर्म है। हम सब प्रशासन के साथ मिलकर अपराधों को रोकने में ष्ठह्म्सहयोग करें। चंडीगढ़ में चल रहे हर केस चल रहे हर संज्ञान लेना होगा।सेक्टर 38 वेस्ट किस तरह साल की नाबालिक बेटी के साथ हुए अन्याय पर चर्चा की गई मणिमाजरा 14 साल की बच्ची से रेप पर भी चर्चा की गई।सेक्टर 19 में एडवोकेट रितु शर्माकि परिवार द्वारा दी गई शिकायत पर चर्चा की गई। जिसमें अभी तक कुछ नहीं किया गयाऔर भी महिलाओं के साथ हुई अन्याय पर भी चर्चा हुई।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















