Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देश की पहली महिला ग्रीफ काउंसलर रेनू माथुर ने विभत्स निर्भया रेप और हत्याकांड से महिलाओं को उस घटना से सबक लेने के लिए कहा

0
380

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। देश की पहली महिला ग्रीफ काउंसलर पंचकूला निवासी रेनू माथुर ने दिल्ली में कुछ सालों पहले हुए विभत्स निर्भया रेप और हत्याकांड की बरसी के मौके पर उस घटना को याद करते हुए देश की महिलाओं को उस घटना को कभी ना भूलने और उस घटना से सबक लेने के लिए कहा। रेनू माथुर बतौर ग्रीफ काउंसलर अधिकारिक तौर पर पंचकूला पुलिस के साथ जुड़ी हुई है और देश भर में क्राईम अगेंस्ट विमेन समेत अन्य कई अपराधों को लेकर महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद करती रही हैं। रेनू माथुर ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने तो निर्भया हत्याकांड जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अलग से महिला सेल बनाए हैं महिला थाने भी बनाए गए हैं और उसके साथ ही रेनू माथुर को बतौर ग्रीफ काउंसलर अपने साथ जोड़ा है ताकि इस तरह की घटनाओं का शिकार हुई महिलाओं की सही से काउंसलिंग हो सके और उन्हें उनके दुख से बाहर निकाल कर उन्हें एक बार फिर से मुख्य जीवन धारा के साथ जोड़ा जा सके। रेनू माथुर ने कहा कि देश की महिलाओं को जरूरत है कि वो निर्भया हत्याकांड की घटना से सबक लें और खुद को इतना मजबूत करें कि भविष्य में कोई भी अपराधी उनके साथ इस तरह का व्यवहार करने से पहले सौ बार सोचे। रेनू माथुर ने उम्मीद जताई कि निर्भया घटना की बरसी के मौके पर देश की महिलाएं एक सबक के तौर पर इस घटना को लेंगी और खुद को इतना मजबूत कर लेंगी कि भविष्य में उनके साथ इस तरह की घटना दोबारा ना हो। रेनू माथुर लगातार अपराधों का शिकार हुई लड़कियों और महिलाओं को सदमे से बाहर निकाल कर फिर से मुख्य जीवनधारा में जोडऩे में प्रयासरत हैं और पंचकूला पुलिस के साथ भी लगातार जुड़ी हुई है।रेनू माथुर को उनके प्रयासों की वजह से कई बार अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्डों से सम्मानित भी किया जा चुका है। रेनू माथुर ने 16 दिसंबर के मौके पर निर्भया को श्रद्धांजलि भी दी।