पंचकूला, 10 दिसंबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पंचकूला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचकूला के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त मतदाता सूचियों का काम 16.11.2020 से किया जा रहा है जो 15.12.2020 तक किया जायेगा और विशेष संक्षिप्त पुननिरीक्षण का कार्य 1.01.2021 तक किया जाना है।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 व 13 दिसंबर छुट्टी के दिन भी सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी जिले की जनता से मतदाता पहचान पत्र बनवाने को लेकर व मतदाता कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि व वोट कटवाने को लेकर उनके फार्म लेने के लिये अपने अपने इलाके में संबंधित मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 12 और 13 दिसंबर छुट्टी वाले दिन मतदाता कार्ड के निरीक्षण हेतू अधिकारियों की टीम को नियुक्त किया गया है। ये टीम मतदान केंद्रों पर जाकर 12 व 13 दिसंबर को बीएलओ की उपस्थित को लेकर निरीक्षण करेंगी।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि सभी मतदाता जिनके कार्ड में किसी किस्म की त्रुटि या मतदाता पहचान पत्र बनवाने को लेकर अपने फार्म बूथ लेवल अधिकारी को 15.12.2020 तक जमा करवायें ताकि समय पर मतदाता कार्ड बन सके और ज्यादा से ज्यादा लोग नगर निगम के सामान्य चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















