Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
471

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब जी ने अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगाया था। उनके द्वारा जीवनभर दलितों, गरीबों, शोषितों, वंचितों, किसानों, मजदूरों व महिलाओं के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष पूरे विश्व को प्रेरणा देता है। उनका संघर्ष सामाजिक संघर्ष था, समानता का संघर्ष था और उसे वह अंजाम तक लेकर गए। उन्होंने भारत के संविधान के द्वारा देश के लोगों को समान अधिकार दिए। आधुनिक दुनिया में संविधान ही एक ग्रंथ होता है, जिसके मुताबिक देश की व्यवस्था चलती है। आधुनिक भारत का ग्रंथ बनाने के लिए बाबा साहेब जी को संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। उस समय संविधान सभा में कई महान लोग शामिल थे। इन महापुरुषों द्वारा संविधान में हमें कई अधिकार दिए गए। हमारे महापुरुषों ने जो हमें संविधान में दिया, आज उससे बिल्कुल विपरीत हो रहा है। आज हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान और मजदूर को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। अन्नदाताओं के अधिकारों पर इस सरकार द्वारा हमला बोला जा रहा है। पूरे देश ने देखा कि किस तरह से कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया गया। पूरा देश किसान और मजदूर के साथ खड़ा है। आज सभी लोग उनके संघर्ष में उनका सहयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन आज के दिन यह सरकार लोगों की बात को सुनना नहीं चाहती। सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार का दायित्व होता है कि वह अपने नागरिकों की बात सुने, उनकी पीड़ा सुने। तभी तो लोकतंत्र एक सफल लोकतंत्र कहलाता है। लेकिन आज के दिन हमारी संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। आज के दिन लोग अपनी बात कहने से सहमने लगे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि वह सरकार से मांग करती हैं कि सरकार किसानों और मजदूरों की आवाज को सुने और तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों को तुरंत वापस ले। बाबा साहेब जी को याद करते हुए किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हुई है।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक रेणु बाला, विधायक शैली चौधरी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, निलय सैनी, रणधीर राणा, अनिल सैनी, धर्मपाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।