Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एएसआई का हाथ काटने वाले निहंगों के बचाव में नहीं आया कोई वकील, 10 दिन के रिमांड पर

0
302

  • हमलावर बाबा जज के सामने आंखें झुकाए, हाथ जोड़े खड़ा रहा
  • वकील नहीं आने पर लीगल एड के वकील को बुलाया गया

दैनिक भास्कर

Apr 14, 2020, 05:00 AM IST

पटियाला. सनोर सब्जी मंडी में एएसआई का हाथ काटने वाले निहंगों और पुलिस को गालियां देने वाले बाबा बलविंदर सिंह के बचाव के लिए कोई वकील नहीं आया। सोमवार को पेशी के दौरान बलविंदर सिर झुकाए और हाथ जोड़े ही खड़ा रहा। वकील नहीं आने पर लीगल एड के वकील को बुलाया गया। जहां जज ने सभी 11 आरोपियों को 24 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

इससे पहले सरकारी वकील ने कोर्ट से आरोपियों का 14 दिन का रिमांड मांगते हुए दलील दी कि इनके 2 साथी महाराष्ट्र में रहते हैं, उनसे पता करना है कि हथियार कहां से आए थे? मुख्य आरोपी बाबा बलविंदर सिंह व उसके बेटे जगमीत सिंह द्वारा डेरे में लगाए पोस्त के पौधे, 3 हजार नशीली गोलियां, 7 बोरियां भंग, एक थैला हरे पौधे डोडे भी कोर्ट के सामने पेश किए गए।

बार-बार मांगते रहे पानी, 2 आरोपी व्हील चेयर पर किए पेश

कोर्ट में सभी आरोपी नंगे पैर पहुंचे। आरोपी बार-बार वहां पानी मांगते रहे। एक आरोपी नन्हा अपने माता पिता का नाम और उम्र तक नहीं बता पाया। 2 आरोपियों को पुलिस व्हील चेयर पर लेकर आई। आज कोर्ट में पेश होने वालों में बलविंदर सिंह व उनका बेटा जगमीत सिंह, बंत सिंह, गुरदीप सिंह, जंगीर सिंह, महिंदर सिंह, दर्शन सिंह, सुखप्रीत कौर, नन्ना, जसवंत सिंह का नाम प्रमुख है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल करवाया गया।

आरोपियों से बरामद 39 लाख रुपए की ईडी करेगी जांच
गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिपे आराेपी निहंगाें काे गिरफ्तार करने के बाद आराेपियाें से 39 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए थे, जिसकी जांच ईडी को दिए जाने की संभावना है। पटियाला पुलिस इसके लिए ईडी काे पत्र लिखने जा रही है। जिसकी पुष्टि एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने की।

हरजीत के कटे हाथ में रक्त संचार ठीक, अभी 5 दिन निगरानी में रहेंगे

पीजीआई में भर्ती पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि हरजीत को खाने-पीने के लिए दिया गया है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि ऑपरेशन के बाद हाथ में रक्त संचार ठीक है। अभी डॉक्टर 5 दिनों तक निगरानी रखेंगे कि उसके हाथ में रक्त का संचार सही चलता रहे। डॉक्टरों को चिंता है कि किसी प्रकार का इंफेक्शन न हो। इसलिए ज्यादा लोगों को मिलने की मनाही है। पत्नी भी दिन में एक बार मिल सकेंगी।