
थाना सदर यमुनानगर के अंतर्गत एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर यमुनानगर के अंतर्गत गांव निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि शाम को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे।
घर पर वह अकेली थी, तभी गांव का युवक सिब्बा घर में घुस गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। इस बारे परिजनों को बताया तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



















