
यमुनानगर | मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग के छात्रों को हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ का बजट सत्र देखने का अवसर मिला। इन छात्रों का नेतृत्व प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर बबीता सूद ने किया। विधानसभा के बजट सत्र को विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा और उससे अनुभव प्राप्त किए। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर से छात्रों को मिलने का अवसर मिला। छात्रों ने बातचीत के जरिए अपने अनुभवों को शिक्षा मंत्री से सांझा किया। कॉलेज के राजनीतिक विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि राजनीतिक शास्त्र विषय के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाए।



















