Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पत्नी की मौत के बाद 5वीं में पढ़ने वाली बेटी से 1 साल से रेप कर रहा था पिता, गिरफ्तार

0
335

  • बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • शराब पीने का आदी था बात, उसके 4 बच्चे (2 लड़के- 2 लड़कियां)

Dainik Bhaskar

Mar 02, 2020, 09:23 AM IST

अबोहर. नई आबादी क्षेत्र में एक बाप ने अपनी बेटी के साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़की पांचवीं कक्षा में पढ़ती है जिसकी आयु 12 वर्ष। जिसकी सूचना मिलने पर फास्ट एंटी करप्शन ग्रुप सोसायटी के सदस्यों ने पुलिस की सहायता से बच्ची को आरोपी के चुंगल से छुड़वाया और पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा कर रविवार को उसका मेडिकल करवाया गया।

जिसके बाद थाना सिटी टू की पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पोस्को व धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की की मां की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। आरोपी जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है और उसके  चार बच्चे (दो लड़कियां दो लड़के) हैं। बड़ा बेटा 11 साल का है। पिता के जेल जाने से चारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

नशे और जुए की लत ने बाप को बनाया अंधा
पीड़ित ने बताया कि उसका बाप जुआ खेलने का आदी था और जुए में हार के कारण उसे शराब की लत लग गई। शराब के नशे में धुत होकर वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब वह अपने बाप का विरोध करती तो वह उसे व उसके छोटे भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी देता और जबरन उसके साथ गलत हरकतें करता था।