चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। चंडीगढ़ के बालीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को अंधाधुन फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से विभूषित किया गया। आयुष्मान ने अंधे पियानो वादक का सशक्त किरदार निभाया। उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म ड्रीमगर्ल के प्रमोशन के लिए वीडियो कॉनफै्रंस द्वारा चंडीगढ़ के पत्रकारों से बात चीत की । इस फिल्म में आयुष्मान खुराना नये रोल सीता, पूजा रोल में दर्शको गुदगुदाने आ रहे हैं। आयुष्मान हर फिल्म में नयेे करेक्टर में नजर आते हैं । यह इनकी अपनी सोच है उनका मानना है कि मंैने हमेशा अलग किस्म की फिल्में करने की कोशिश की है । इसका श्रेय निर्देशक को जाता है कि वह मुझे हर बार अलग रोल देते हैं । एकता कपूर की ड्रीम गर्ल में आयुष्मान कभी शाड़ीमें कभी लैंहगे में और कभी फोन पर पूजा के आवाज में गौशिप करते नजर आयेंगे। उन्होंने बताया कि ड्रीमगर्ल बहत फनी अलग तरह की फिल्म है। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने गोबिन्दा को साड़ी पहने देखा था डायरैक्टर राज ने गोविन्दा की तरह करने को कहा तो मैं अपने बचपन में चला गया ।और सोचता था कि में गोविन्दा को सोचते हुए दर्शको को कुछ नया दे संकू । मैने इसके लिए काफी तैयारी की है। लैंहगा पहने पहने मेरी कमर पर लाल लाल निशान पड़ गये। फिलहाल आयुष्मान काफी खुश हैं। वह चंडीगढ़ दीपावली पर आयेंगे और पार्टी भी करेंगे। फिल्म की नायिका नुसरत ने बताया कि वह तो नाम की गर्ल है आयुष्मान ही हीरो और हीरोइन है । इस फिल्म में मुझे एक अलग ही दुनियां लगी। पर पूरे टाइम पिकनिक जैसा बहुत अच्छा लगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















