Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कायस्थ सभा के तीज उत्सव में अनेक कार्यकर्म आयोजित

0
404

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।आज कायस्थ सभा ने सेक्टर 32 स्थित सनातन धर्म मंदिर के सत्संग भवन में तीज उत्सव मनाया जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्म जिसमे संगीत, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कायस्थ सभा ने चंडीगढ़ के आस पास रहने वाले चार मेघावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया जिसमे मान्या श्रीवास्तव, शुद्धि निगम, केशव माथुर और उत्कर्ष अम्बष्ठा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान् चित्रगुप्त के भजन और गणेश वंदना से की गयी। चंडीगढ़ व उसके आसपास के रहनेवाले समस्त कायस्थ समाज के बच्चों व परिजनो ने अत्यंत मनमोहक व रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ बीजेपी इंडस्ट्रियल सेल के कन्वीनर अवि भसीन विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित हुए और सभा का आभार प्रकट किया कि उन्हें इस कार्यक्रम बुलाया गया।इसी कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ कायस्थ सभा की कार्यकरणी ने श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से सभा का अध्यक्ष चुना वर्तमान अध्यक्ष श्री मनीष निगम ने अपने कार्यकलाप में किये गए कार्यो की चर्चा की और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।श्री मनीष निगम को उनकी कार्यकुशलता व कुशल नेतृत्व को लोगो ने याद किया और कहा 1960 से चल रहे इस कायस्थ सभा ने पिछले पांच साल श्री मनीष निगम की अध्यक्षता के कार्यकाल 2014 से 2019 मे अभूतपूर्व उन्नति की है। इस कार्यक्रम में कायस्थ सभा ने अपनी पत्रिका सह डायरेक्टरी का भी भव्य विमोचन किया।स समारोह में कायस्थ सभा चंडीगढ़ढ़के कार्यकारणी के अध्यक्ष मनीष निगम राकेश शिकोरिआ, जे पी श्रीवास्तव, बी के श्रीवास्तव , श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव, श्रीमती अंजलि श्रीवास्तव,श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री टी पी श्रीवास्तव, एस पी श्रीवास्तव , Ÿबिपिन श्रीवास्तव , बी के भटनागर , श्री ह्रदयेश श्रीवास्तव, श्री अलोक श्रीवास्तव, के डी विधार्थी , श्री अमित वर्मा, अतुल भटनागर एवं मीडिया प्रभारी श्री संजीव कुमार समेत परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।