Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेरेना फाइनल में, 30 महीने बाद पहला टाइटल जीतने का मौका

0
325

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पांचवीं बार रोजर्स कप के फाइनल में पहुंच गई हैं। आठवीं सीड सेरेना ने चेक रिपब्लिक की मारी बोजकोवा को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया। सेरेना यहां तीन बार चैंपियन बन चुकी हैं। अगर वे यहां जीतीं तो यह उनका 30 महीने बाद पहला टाइटल होगा। इससे पहले, सेरेना ने आखिरी खिताब जनवरी 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता था।

आंद्रेस्कू जीतीं तो 50 साल का रिकॉर्ड बनाएंगी

23 ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना का फाइनल में कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू से सामना होगा। वहीं, 19 साल की आंद्रेस्कू अगर विजेता बनीं तो वे 50 साल खिताब जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। आंद्रेस्कू ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6-4, 7-6 से हराया। आंद्रेस्कू दो घंटे 11 मिनट में जीतीं। बोजकोवा ने सेरेना को पहले सेट में 6-1 से हराया। उन्होंने यह सेट 30 मिनट से भी कम समय में जीत लिया। इसके बाद दूसरा सेट सेरेना ने 6-3 से जीतकर वापसी कर ली। आखिरी सेट में सेरेना ने बोजकोवा की सर्विस ब्रेक की और यह सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

डिफेंडिंग चैंपियन नडाल लगातार दूसरी बार फाइनल में, खाचानोवा को हराकर मेदवेदेव भी खिताब दौर में पहुंचे

डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गए हैं। फ्रांस के गेल मोंफिल्स के चोट के कारण हट जाने से नडाल ने बिना खेले फाइनल में जगह बना ली। यह नडाल का 51वां एटीपी मास्टर्स-1000 फाइनल है। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने रोजर फेडरर के 50 बार फाइनल में पहुंचने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फाइनल में नडाल का सामना रूस के डेनियल मेदवेदेव से होगा। आठवीं सीड मेदवेदेव ने अपने ही देश के कारेन खाचानोव को 6-1, 7-6 से हराकर पहली बार एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। नडाल चार बार यहां चैंपियन बन चुके हैं। अगर वे जीते तो यह उनका 35वां मास्टर्स-1000 खिताब होगा। वहीं, पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव हारकर बाहर हो गए। बोपन्ना-शापोवालोव को नीदरलैंड के रॉबिन हास-वेसले कोलहोफ ने 7-6, 7-6 से हराया।

सेरेना विलियम्स