Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

युवां हल्लाबोल अब आयोग में धांधलेबाजी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगा:मिश्रा

0
235

हरियाणा लोक सेवा आयोग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का बोल बाला
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।हरियाणा लोकसेवा आयोग में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आरटीआई और तमाम सबूतों के आधार पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं । आज राष्ट्रीय आंदोलन युवा हल्लाबोल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धांधलेबाजी को उजागर किया। स्वराज इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा, युवा हल्लाबोल के नेशनल कोऑर्डिनेटर गोविन्द मिश्रा, इंटरनेशनल खिलाड़ी अनमोल सिंह एवं आयोग के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिकाकर्ता एवं अभ्यर्थी स्वेता ढुल मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए राजीव गोदारा ने कहा मेरिट के ढोल पीटने वाली सरकार बड़े पदों की भर्ती में धांधली को होने देती है और इस तरह के मामलों को ढांपने के लिए हाईकोर्ट से न्यायिक समीक्षा के अधिकार को छीन भी लेती है। आज हरियाणा के युवा को न्याय दिलाने के लिए कोई मंच नहीं है।युवां हल्लाबोल के कोऑर्डिनेटर गोविन्द मिश्रा ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के अधिकार के लिए हम हर स्तर की लड़ाई लडऩेंको तैयार है। युवा हल्ला बोल ने पंचकूला में आयोग के सामने कई बार प्रदर्शन किया है। विरोध दर्ज करवाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया। मिश्रा ने बताया कि युवा हल्लाबोल अब आयोग में धांधलेबाजी के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगा। इसी क्रम में 3 अगस्त को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें युवा हल्लाबोल के संयोजक अनुपम भी सम्मलित होंगे। आयोग के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिकाकर्ता एवं अभ्यर्थी स्वेता ने आरोप लगाया है कि सरकार के पास सरकारी वकील है तो प्राइवेट वकील क्यो करती है। बताते चलें कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में हुए असिस्टेंट प्रोफेसर मैथ, संस्कृत, फिजिक्स व साइकोलॉजी की 2016-17 में कराई गई परीक्षा को रद्द कर दिया है। क्योंकि प्रश्न पत्र में बहुत ही ज्यादा गलतियां थी इसी तरह कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और जियोग्राफी की भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया है। नायब तहसीलदार का परीक्षापत्र भी लीक हो गया है। इसके बावजूद भी कमीशन ने उसका रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसकी वजह से कोई भी विद्यार्थी फाइनल एग्जाम में अपने अंकों का अनुमान नहीं लगा पा रहा है।अब अपनी खामियों को दूर करने के बजाय आयोग ने मैन्स एग्जाम की डेट जारी कर दी है। युवा हल्ला बोल की सरकार से मांग ही आगामी 8 अगस्त से होने वाली परीक्षा को रोक दिया जाए और मामले की जांच की जाए। युवा हल्लाबोल इस मामले पर जीत मिलने तक संघर्ष को जारी रखेगा।