Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

तीज महोत्सव मेहंदी और पारंपरिक सजधज से उत्साह पूर्वक मनाया

0
571

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ज्यूरी इंटरनेशनल ब्यूटी एकेडमी में तीज महोत्सव पर स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने मेहंदी और पारंपरिक सजधज से उत्साह पूर्वक मनाया स्टूडेंट्स और स्टाफ की महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक कपड़े व श्रृंगार किये गीत संगीत के साथ नृत्य किया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने राजस्थानी, अरबी, डिजाइनर और शेडिंग सहित विभिन्न प्रकार की शैलियों के माध्यम से अपनी बेहतरीन क्रिएटिव क्षमता का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने एक रैंप वॉक में भी भाग लिया, जिसके बाद गिद्दा डाला गया और फन गेम्स भी आयोजित की गई जिनमें तंबोला और अंताक्षरी शामिल थे।ज्यूरी के सीईओ अजय शर्मा भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्टाफ और स्टूडेंट्स को अपने प्रयासों और पूरी सहभागिता के साथ तीज फेस्टिवल में हिस्सा लेने और इसे जीवंत बनाने के सभी का धन्यवाद किया। ज्यूरी एकेडमी स्किनए हेयर, मेक-अप और नेल कोर्स के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और ब्यूटी स्किल्स बढ़ाने के लिए कई इंटरनेशनल ब्यूटी कोर्स भी कराती है। ये कोर्सेज स्टूडेंट्स को खुद को बेहतर बनाने, ब्यूटी कोर्सेज की अधिक एडवांस्ड और नई तकनीकों को सीखने और ब्यूटी इंडस्ट्री में स्टाइलिश कैरियर बनाने में मदद करते हैं।