Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बिना नंबर ओपीडी में चेकअप के लिए जा रही महिला और सिक्योरिटी गार्ड में हाथापाई, 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने एक घंटे तक की स्ट्राइक

0
314

  • पुलिस पर लगाए कार्रवाई नहीं करने के आरोप, नारेबाजी भी की, जब तक सिक्योरिटी गार्ड को नहीं छोड़ा तब तक जारी रही स्ट्राइक
  • दोनों पक्षों ने सेक्टर 7 पुलिस चौंकि में दी कंप्लेंट, सीसीटीवी फुटेज होगी चेक, पीएमओ ने भी बिठाई जांच कमेटी

Dainik Bhaskar

Jun 29, 2019, 07:23 PM IST

पंचकूला. सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में शनिवार को मरीज और ओपीडी के बाहर तैनात फोर्थ क्लास इंप्लाई में बिना नंबर चेकअप करवाने को लेकर हंगामा हो गया। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो अस्पताल के 100 से ज्यादा फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने स्ट्राइक कर दी। 

 

कर्मचारी इमरजेंसी से लेकर गायनी, लेबर रूम से लेकर अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट से ड्यूटी छोड स्ट्राइक में आ गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीएमओ और दूसरे डॉक्टर भी आ पहुंचे। जिन्होंने कर्मचारियों को स्ट्राइक बंद करने के लिए कहा। 

 

जबकि, कर्मचारी इस बात को लेकर स्ट्राइक कर रहे थे क्योंकि, पुलिस  दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने के बजाय फोर्थ क्लास इंप्लॉई को ही पुलिस थाने ले गई। जब तक पुलिस ने इंप्लॉई को नहीं छोड़ा तब तक कर्मचारी स्ट्राइक पर ही रहे। 

सर्जरी आेपीडी के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड श्रवण कुमार और भुपेंद्र का मरीज और उसके भाई के बीच हंगामा हो गया था। श्रवण ने बताया कि शनिवार सुबह जब हंगामा हुआ तो उस वक्त 120 नंबर का मरीज अपना चेकअप करवा रहा था। 

 

इसके बाद एक महिला उनके पास आई और बोली पहले उन्हें ओपीडी में जाने दो, जबकि उनका नंबर 159 था। जब महिला को लाइन में लगने के लिए कहा गया तो उन्होंने मेरे मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जब ऑर्थो ओपीडी के बाद तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड बीच बचाव करने आई तो महिला के भाई ने उससे भी हाथापाई कर दी, इसके उसके सीने पर निशान भी है।