Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

68 साल के ‘जवान’ : रोज सुबह 5 बजे होती है दिन की शुरुआत, करते हैं 1 घंटा जॉगिंग, योगा-मेडिटेशन भी है रुटीन में शामिल, सुपरस्टार रजनीकांत के 6 फिटनेस Secrets

0
372

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार रजनीकांत 68 साल के हो गए हैं। 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्में रजनी के इतनी उम्र में किसी 25-30 साल के जवान से कम नजर नहीं आते हैं। दरअसल, रजनीकांत खुद को फिट रखने के लिए एक रुटीन फॉलो करते हैं। यहीं वजह है कि वे इस उम्र में भी काफी जवान दिखते हैं। रजनीकांत अपनी सेहत को बनाए रखने और हमेशा एनर्जेटिक बने रहने के लिए रोजाना सुबह 5 बजे उठते हैं। उसके बाद वो लगभग 1 घंटे की जॉगिंग भी करते हैं। रजनी के फिट रहने के 6 सीक्रेट्स…

रजनीकांत अपनी सेहत को लेकर काफी डिसिप्लिन्ड और सीरियस हैं। चाहे वे कितना भी बिजी क्यों न हो अपना रुटीन फॉलो करना नहीं भूलते।

1. योग और मेडिटेशन भी उनके रुटीन का हिस्सा हैं क्योंकि जहां योगासान से शरीर फिट और हेल्दी बनता है वहीं मेडिटेशन के जरिए वो अपने मानसिक तनाव को कम करते हैं।

2. रजनी खुद को फीट रखने के लिए शक्कर, चावल, दही, दूध और घी को हाथ तक नहीं लगाते। कभी ये चीजों उन्हों बेहद पसंद थी। उन्हें फ्रूट जूस और रसम पसंद है।

3. 40 की उम्र तक वे नॉन वेजिटेरियन खाना शौक से खाते थे। चिकन-मटन करी बेहद पसंद थे। वे आज भी इन्हें खाना पसंद करते हैं लेकिन कम ऑयल में बना हुआ।

4. 2012 में एक इंटरव्यू में बताया था उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दी है।

5. रजनीकांत रात को एक शांत और पूरी नींद लेना नहीं भूलते। इससे शरीर के साथ मूड भी फ्रेश रहता है।

6. सुबह की जॉगिंग की तरह ही शाम को सैर करना नहीं भूलते।

सुपरस्टार नहीं आम आदमी की जिन्दगी जीते हैं रजनी
रजनीकांत बेहद धार्मिक व्यक्ति हैं। फिल्मों में रजनीकांत ने बिजनेसमैन से लेकर आम आदमी तक की भूमिकाएं अदा की हैं, लेकिन असल जिंदगी में रजनीकांत बेहद साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। रजनीकांत सामान्य तौर पर लुंगी और शर्ट पहने हुए नजर आते हैं। साउथ के अधिकतर स्टार्स जहां गोल्ड पहने हुए नजर आते हैं, वहीं रजनी को इसका भी शौक नहीं। साधारण चप्पलों में भी रजनी कई दफा सार्वजनिक कार्यक्रमों या फैन से मुलाकात करने के लिए पहुंच जाते हैं। उनकी यही सिंपलीसिटी उनकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा देती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

रजनीकांत बर्थडे, रजनीकांत, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, Rajinikant Birthday, Rajinikant Fitness Routine And Diet Rajinikant Birthday