Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

6200 sq ft में फैला है सुनील शेट्टी का लग्जीरियस फार्महाउस, प्राइवेट गार्डन-स्विमिंग पूल से लेकर 5 बेडरूम जैसी हैं सुविधाएं, जॉन अब्राहम के पापा की आर्किटेक्ट कंपनी ने किया डिजाइन: 15 Inside Photos

0
412

मुंबई. सुनील शेट्टी इनदिनों पत्नी माना शेट्टी के साथ अपने फार्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। उनने फुरसत के पलों की फोटोज सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं। इस फोटोज में सुनील और माना दोनों की फार्महाउस के गार्डन एरिया में बैठे अपने चारों कुत्तों के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते दिख रहे हैं। 6200 sq ft में फैले इस लैविश विला में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम, किचन है। इसका हाई-लाइट प्वांइट डाइनिंग रूम है, जो पूल से लगा हुआ है। नेचुरल ब्यूटी को दिमाग में रखकर डिजाइन किया गया है फार्महाउस…

सुनील शेट्टी के इस फार्महाउस को नेचुरल ब्यूटी को ध्यान में रखकर किया गया है। एलीगेंट स्ट्रक्चर, ग्रीन डिजाइन, ब्यूटीफुल इंटीरियर, नेचुरल एयर और स्काईलाइट जैसी बातें इस फार्महाउस को डिस्क्राइव करती हैं।
– विला को ज्यादा से ज्यादा ओपन रखा गया है। इसके अलावा, इसमें पूल स्पेस भी बहुत ज्यादा है। पूरे घर को देखने के बाद आइलैंड जैसी फीलिंग आती है।
– सुनील का यह फार्महाउस जॉन अब्राहम के पापा अब्राहम जॉन और उनकी आर्किटेक्ट कंपनी ने तैयार किया है। जॉन के भाई एलन ने खासतौर से इसका डिजाइन तैयार किया था। वहीं, इसका इंटीरियर और फर्नीचर सुनील शेट्टी की पत्नी माना द्वारा तैयार किया गया था।

कभी होटल में प्लेट धोते थे सुनील शेट्टी के पिता
– सुनील अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और 2013 में अपने नए डेकोरेशन शोरूम को लॉन्च करते समय एक्टर ने कहा था कि यह वही जगह है जहां मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी काम किया करते थे।
– वर्ली स्थित इस रेस्त्रां में उनके पिता सालों पहले वेटर थे और प्लेट साफ किया करते थे। सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने 9 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
– लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है। पिता के नक्शेकदम पर चले सुनील को बी-टाउन में सबसे स्मार्ट बिजनेसमैन कहा जाता है। फिल्मों के अलावा उनका बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला है।
– सुनील की पूरे देश में फिटनेस सेंटर चेन है। वे पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नामक प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। मुंबई में मिसचीफ के नाम से उनके बुटीक चेन है। वेंचर एस 2 रियलिटी नाम की रियल एस्टेट कंपनी है। साथ ही, मुंबई में कई चेन रेस्त्रां भी हैं।
– सुनील आज भले ही आज फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन आज भी सालाना वे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। 'बार एंड क्लब' के अलावा, उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' और कर्नाटक के उडुपी सहित देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल हैं।
– इसके अलावा, उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम मुंबई हीरोज के कप्तान भी हैं।
– रिपोर्ट की मानें तो सुनील सालाना करीब 100 करोड़ रु. की कमाई करते हैं। सुनील के पास कई फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

बिजनेस वुमन हैं सुनील की पत्नी
– सुनील की पत्नी माना एक 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। 2 फ्लोर में फैला ये स्टोर वर्ली में है जहां डेकोरेशन का सामान, गिफ्ट्स, लाइटिंग और रोजमर्रा की हर लक्जरी चीजें मिलती हैं। इस स्टोर में फर्नीचर भी है। माना बताती हैं कि उनका फर्नीचर 80 परसेंट इंडिया से और बाकी का वर्ल्ड के अलग-अलग हिस्सों से मंगाया जाता है।
– माना एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं। पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर माना ने S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया। जिसमें उन्होंने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए हैं।
– माना 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
– माना इन सबके के साथ डिजाइनर भी हैं। वो अपनी बहन के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं। बता दें, उनके पिता आईएम कादरी एक वेल नॉन आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने मुंबई बल्कि इंडिया के कई जाने माने प्रोजेक्ट्स में काम किया है। साथ ही माना का भाई भी आर्किटेक्ट है।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं सुनील के इस घर की 11 फोटोज…

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Suniel Shetty yearly income 100 core And his wife mana also businesswoman: suniel income source bar restaurant And hotels chains