Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मेयर मधु आजाद के आवास पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह

0
473

मेयर मधु आजाद के आवास पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह
– मेयर की सुपुत्री मुस्कान आजाद अग्रवाल के निधन पर केन्द्रीय मंत्री ने जताया शोक
– शोक-संतप्त परिवार दी सांत्वना

गुरूग्राम, 14 जुलाई। केन्द्रीय मंत्री एवं गुरूग्राम के सांसद राव इन्द्रजीत सिंह बुधवार को गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद के सिविल लाईंस स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने मेयर की सुपुत्री मुस्कान आजाद अग्रवाल के निधन पर शोक जताया तथा शोक-संतप्त परिवार सांत्वना दी।

केन्द्रीय मंत्री ने मेयर मधु आजाद एवं एडवोकेट अशोक आजाद को ढ़ांढ़स बधाया तथा भगवान से शोक-संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की कामना की। केन्द्रीय मंत्री ने दिवंगत आत्मा मुस्कान अग्रवाल की शादी के पलों को याद किया। मेयर मधु आजाद ने बताया कि उनकी सुपुत्री विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। उनकी कमी आजाद परिवार तथा अग्रवाल परिवार को हमेशा खलती रहेगी। मुस्कान आजाद अग्रवाल अस्वस्थ चल रही थी तथा काफी दिन से उनका ईलाज अस्पताल में चल रहा था। वे 5 जुलाई को जिंदगी की जंग हार गई तथा इस दुनिया से विदा हो गई। मेयर ने बताया कि शुक्रवार, 16 जुलाई को शाम 4:00 बजे सैक्टर-27 स्थित सामुदायिक केन्द्र में प्रार्थना सभा रखी गई है।

शोक जताने वालों में पूर्व मेयर विमल यादव, भाजपा नेता अनिल यादव, निगम पार्षद रविन्द्र यादव, सुनील कुमार, कपिल दुआ, दलीप साहनी, उदयबीर अंजना, प्रो. रोशनलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0 0 0