Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2 साल के हुए तैमूर करीना को अम्मा तो सैफ को कहते हैं अब्बा, उनकी लाइफ से जुड़ी ऐसी ही 5 दिलचस्प बातें

0
459

मुंबई. सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 2 साल के हो गए हैं। 20 दिसंबर 2016 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे तैमूर अब बोल सकते हैं। वे अक्सर फोटोग्राफर्स को हाय और बाय भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नन्हे तैमूर अपने पेरेंट्स को क्या कहकर बुलाते हैं? फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंचीं सारा अली खान ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके छोटे भाई तैमूर करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा, इब्राहिम (सारा के भाई) को भाई और उन्हें देखते ही 'गोल' कहते हैं। हालांकि, तैमूर सारा को गोल क्यों कहते हैं? इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ है।

2. तैमूर की फोटो की कीमत 1500 रुपए

– सैफ ने करन जौहर के शो 'काफी विद करन' में बताया था कि तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। फोटोग्राफर्स इसे क्लिक कर मीडिया हाउसेस को बेचते हैं। सैफ की मानें तो इतनी कीमत किसी सुपरस्टार की फोटो की भी नहीं मिलती। सैफ ने यहां यह भी बताया कि फोटो की कीमत के मामले में बेटा भले ही टॉप पर हो, लेकिन बाप यानी वे खुद सबसे नीचे हैं। यह बात अलग है कि खुद सैफ को तैमूर की फोटो के रेट के बारे में जानकारी अपने ससुर रणधीर कपूर से मिली और यह उनके लिए शॉकिंग था।

3. 5 बॉडीगार्ड्स करते हैं तैमूर की सुरक्षा

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे नहीं चाहतीं कि उनके बेटे तैमूर के आसपास पांच-पांच बॉडीगार्ड रहें। लेकिन ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गई है। करीना ने कहा कि फोटोग्राफर्स तैमूर का पीछा कहीं नहीं छोड़ते। फिर चाहे वह उनका प्ले स्कूल ही क्यों न हो। परिस्थितियां ऐसी बन चुकी हैं कि उन्हें न चाहते हुए भी तैमूर के आसपास पांच-पांच बॉडीगार्ड रखने पड़ते हैं।

4. तैमूर की नैनी की फीस लाखों में

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे अक्सर अपनी केयर टेकर यानी नैनी के साथ कभी प्ले स्कूल तो कभी घूमते हुए दिखते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि हमेशा तैमूर को घुमाने वालीं नैनी का नाम सावित्री की सैलरी किसी भी एमबीए और आईटी प्रोफेशनल्स कर चुके आदमी के जितनी है। रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर की नैनी की महीने की सैलरी 1.5 लाख रु. है। अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए महीना तक चली जाती है। यानी वह सालाना करीब 18 लाख रुपए सैफीना के घर से कमाती है। यानी कि नैनी अगर लगातार 6-7 साल करीना के यहां काम करेंगी तो वे आराम से करोड़पति बन सकती हैं।

5. …और यह है तैमूर की क्यूटनेस का राज

– क्या आप जानते हैं कि आखिर उनकी सेहत और क्यूटनेस की वजह क्या है? इसका खुलासा खुद करीना एक इंटरव्यू में कर चुकी हैं। करीना और उनकी न्यूट्रीशियन रुजुता दिवेकर इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि अगर कोई तैमूर जैसा बच्चा चाहता है तो उसे प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। करीना के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने लिए कोई ऐसा चार्ट फॉलो नहीं किया, जिसमें शामिल हो कि क्या खाना है या क्या नहीं। उन्होंने खाने में तिल के लड्डू, नारियल की चटनी के साथ इडली, चकली, मखाने, दाल चावल, खिचड़ी, सभी दालें, टर्मरिक लाटे और मिल्क शेक खूब लिए। इसके अलावा, कभी उन्होंने देसी घी का परहेज नहीं किया। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में करीना ने घी के परांठे खूब खाए हैं। करीना का यह भी मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान दादी और नानी के नुस्खे जरूर आजमाना चाहिए। करीना की मानें तो वे खाने-पीने में कॉम्प्रोमाइज करने की बजाय सही समय और सही मात्रा में यकीन रखती हैं।
– करीना से जब पूछा गया कि अगर अपने बच्चे को तैमूर की तरह हेल्दी बनाना हो तो क्या करना चाहिए? जवाब में उन्होंने कहा था कि बच्चे को खूब घी और पास्ता खिलाना चाहिए। करीना के मुताबिक, वे खुद भी लौकी, तुरई, करेला और ज्वार जैसी चीजें खाने में परहेज नहीं करतीं और न ही बेटे के मामले में इन्हें अवॉयड करती हैं। करीना तैमूर को देसी घी खिलाती हैं। वे तब से उन्हें देसी घी खिला रही हैं, जब तैमूर 7 महीने के थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Five Interesting Things About Taimur Ali Khan