Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

2 काॅलाेनियाें में सब्जी बेचने वाला वेंडर, दिल्ली पुलिस का सिपाही व करनाल से कंबाइन लेकर आया युवक पाॅजिटिव

0
248

  • सब्जी मंडी की दाेनाें दुकानें सील की, तीनाें के संपर्क में कितने लाेग आए जानकारी लेने में जुटा प्रशासन
  • पटेल नगर व जीवन नगर में बेचता था ई-रिक्शा से सब्जी, करीब 150 से 200 काे बेची 

दैनिक भास्कर

Apr 19, 2020, 08:14 AM IST

साेनीपत . काेराेना वायरस के साेनीपत में एक साथ 3 संक्रमित मरीज शनिवार काे मिले। जाे मरीज पाॅजिटिव मिले हैं उनमें जीवन नगर का सब्जी बेचने वाला वेंडर, दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में कार्यरत रसाेई गांव का सिपाही व करनाल के गांव सिरसी से साेनीपत के गांव ककराेई में गेहूं कटाई काे आया युवक शामिल है। 3 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए सभी लाेगाें की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इनके परिवार काे शाम काे क्वारेंटाइन कर दिया गया। जबकि करनाल से आए युवक की जानकारी करनाल प्रशासन काे दी है। 
शनिवार की शाम लैब से सैंपलाें की रिपाेर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची ताे सब दंग रह गए। काेरोना पॉजिटिव के 3 नए मामले मिले। इसके बाद प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग तुरंत संक्रमण काे राेकने के लिए तीनाें एरिया पर पहुंच गए। इसके साथ एरिया के लाेगाें से अपील कि वह अपने घराें से बाहर न निकले। 
पीएमओ डाॅक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि तीनाें पॉजिटिव मरीजाें काे खानपुर मेडिकल काॅलेज में रैफर कर दिया गया है। अब संक्रमित की संख्या 8 हाे गई है। जिसमें सेक्टर 14 की युवती ठीक हो गई है। इनमें से एक फरीदाबाद में कार्यरत साेनीपत का एमपीएचडब्लय भी है। यह काेराेना पाॅजिटिव मिला था। इसका रिकाॅर्ड फरीदाबाद में चल रहा है जबकि इलाज खानपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। 

पहला पॉजिटिव : चार दिन से कर रहा था कॉलानियों में सब्जी वेंडर का काम

50 वर्षीय यह व्यक्ति शहर के जीवन नगर में करीब 7 साल से किराए के मकान पर रहता है। यह लाॅकडाउन से पहले ई-रिक्शा चलाता था। लाॅकडाउन हाेने के कारण काम बंद हाे गया ताे घर पर रहा। अब यह करीब 4 दिन से सब्जी वेंडर का काम कर रहा था। सब्जी मंडी की दुकान नंबर-17 व 18 सब्जी खरीदने के बाद ई-रिक्शा से सब्जी बेचने का काम करता था। पटेल नगर व जीवन नगर में ही इसने सब्जी बेचने का कार्य किया। रास्ते में किसने हाथ देकर राेक लिया ताे ही सब्जी बेची।

एक दिन में करीब 150 से 200 लाेगाें ने इससे सब्जी खरीदी। इसके परिवार में कुछ 6 सदस्य हैं। पत्नी, बेटा व तीन बेटिया। परिवार काे शाम के समय स्वास्थ्य विभाग व सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पण की टीम नागरिक अस्पताल में ले गई। जानकारी मिली सब्जी वेंडर 14 अप्रैल काे बीमार हुआ। 15 अप्रैल काे यह घर पर ही रहा। 16 अप्रैल काे यह जांच के लिए अस्पताल पहुंचा। इसके बाद इसका सैंपल लिया गया। 

दूसरा पॉजिटिव : दिल्ली पुलिस कर्मी, सीपी रिजर्व में कार्यरत था 
दूसरा काेराेना पाॅजिटिव कुंडली एरिया के गांव रसाेई का है। 25 वर्षीय युवक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। इसके परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। भाई, भाभी, मां व भतीजा। इसने कुछ दिन न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, इसके बाद शाहदरा काेर्ट में ड्यूटी की। इसके बाद स्पेशल सीपी रिजर्व में इसकाे रखा गया। 12 अप्रैल काे चांदनी महल पुलिस स्टेशन, 14 व 15 अप्रैल काे निजामुद्दीन थाने के अंतर्गत निजामुद्दीन मरकज एरिया में ड्यूटी की थी।

15 अप्रैल की शाम काे यह अपने घर गांव रसाेई आ गया। 16 अप्रैल काे स्वास्थ्य ठीक न हाेने पर नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां इसके सैंपल लिए गए। अब सैंपल की जांच हाेने पर यह काेराेना संक्रमित मिला। इसके परिवार काे पुलिस ने क्वारेंटाइन कर दिया है। इसके साथ यह किस-किस के संपर्क में आया, इसकी जांच की जा रही है। 

तीसरा पॉजिटिव : करनाल से युवक आया था गेहूं कटाई को

कंबाइन मशीन पर काम करने वाला 21 वर्षीय युवक करनाल के गांव सिरसी का रहने वाला है। साेनीपत के सदर थाना के गांव ककराेई में यह कम्बाइन मशीन पर गेहूं कटाई का काम करने करने के लिए आया था। इसके साथ इसके दाे साथी भी साेनीपत आए हुए हैं। दाेनाें साथी भी नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इनके सैंपल की रिपाेर्ट अभी नहीं आई है। 21 वर्षीय युवक का दाे दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ा था। इसके बाद इन्हें एक व्यक्ति ट्रैक्टर से नागरिक अस्पताल छाेड़कर गया। सैंपल की जांच अब आई है ताे युवक काेराेना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि युवकाें की पूरी डिटेल ली जा रही है। इनके संपर्क में आए लाेगाें काे क्वरेंटाइन किया जाएगा। 

सब्जी मंडी की दाेनाें दुकानें सील 

सब्जी मंडी की दुकान नंबर-17 व 18 काे प्रशासन ने सील कर दिया है। जीवन नगर का 50 वर्षीय व्यक्ति जाे काेराेना पाॅजिटिव मिला यह तीन दिन से यहीं से सब्जी खरीदकर जाता था। इसके साथ इस एरिया काे प्रशासन अब सैनिटइज करवाएगा। बता दें कि यहां से दर्जनाें वेंडर सब्जी लेकर हर दिन जाते हैं। 

744 में 647 की रिपाेर्ट मिली 
डीसी ने बताया कि अब तक 744 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 647 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 640 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 97 लोगों के सैंपलाें की जांच जारी है। जमात से आने वाले लोगों का आंकड़ा 224 हाे गया है। इनमें से 212 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 210 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी। दो लोगों पॉजिटिव मिले थे। जबकि 208 व्यक्तियों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 144 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।  मोबाइल हेल्थ टीमों ने शनिवार काे 2243 लोगों का स्वास्थ्य की जांच की।  इनमें से 2226 लोगों को दवा भी दी गई है।

हेल्पलाइन 1950 पर कोरोना संदिग्धों की सूचना दें 
डीसी ने कहा कि जनता से अपील है कि वह कोरोना संदिग्धों की सूचना तुरंत प्रभाव से हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दें। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यह बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध को छिपना नहीं चाहिए।

शेल्टर होम में 874 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शेल्टर होम्स में रह रहे 874 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 64 व्यक्तियों को हलके जुकाम, सिरदर्द आदि संबंधी उपचार दिया गया। डीसी डाॅ. अंशज सिंह के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार शेल्टर होम में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सिविल सर्जन डा. बीके राजौरा व नोडल अधिकारी डाॅ. दिनेश छिल्लर ने इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीम नंबर-187 में शामिल डॉ. पंकज सांगवान ने सत्यम स्कूल सोनीपत में बनाये शेल्टर होम में 82 लोगों का स्वास्थ्य जांचा तथा शनि मंदिर के निकट रैन बसेरा में 37 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम नंबर-188 की डाॅ. अल्पना ने आईआईटीएम तथा सरस्वती स्कूल मुरथल में बनाए गए दोनों शेल्टर होम्स में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।