Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

149 आईएस, आईपीएस व एचसीएस की कमी, 1 साल में 20 और हो जाएंगे रिटायर

0
454

मनोज कुमार,पानीपत . पहले से ही आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अफसरों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के प्रशासनिक अमले के लिए और मुश्किल खड़ी होने वाली है। अगले एक साल में करीब 20 आईएएस, आईपीएस और एचसीएस रिटायर होने वाले हैं। इनमें आईएएस अफसरों में मुख्य सचिव डीएस ढेसी भी शामिल हैं।

जो अगले साल जून में रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा सीनियर आईएएस एवं होमसेक्रेट्री एसएस प्रसाद, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की एसीएस नवराज संधू, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसीएस रामनिवास, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के एसीएस अनिल कुमार और इनफॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के डीजी समीर पाल सरों अगले एक साल अपनी सेवा का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। प्रदेश में पहले से ही आईएएस अफसरों की कमी चल रही है। प्रदेश में 212 आईएएस की जरूरत है, लेकिन यहां पर करीब 160 आईएएस हैं। 58 आईएएस की कमी पहले से हैं। एक-एक आईएएस अफसर के पास 3 से 4 विभाग हैं, जो उन्हें संभालने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार 54 एचसीएस और 37 आईपीएस की कमी भी है।

एक साल में यह आईएएस होंगे रिटायर : मुख्य सचिव डीएस ढेसी, युद्धवीर सिंह, नवराज संधू, एसएस प्रसाद, सुरिना राज, रामनिवास, अनिल कुमार, समीर पाल सरो और सुनीता वर्मा।

ये एचसीएस होंगे रिटायर : महेश्वर शर्मा, गिरिश अरोड़ा, राजीव मेहता, वीरेंद्र सिंह हुड्‌डा, सतबीर सिंह जांगू, राजीव अहलावत, सुरेश कुमार और देवीलाल सिहाग।

अफसरों की कमी का असर : एक अफसर के पास कई विभाग होते हैं। वह पूरी तरह एक जगह फोकस नहीं कर पाते। लोगों से मिलने तक की फुर्सत नहीं होती।

यह भी जानें…

  • 212 पद हैं हरियाणा में आईएएस के। इनमें 148 डायरेक्ट भर्ती होकर आते हैं। 48 पद प्रमोशन के तहत भरने के लिए तय किए हुए हैं।
  • 220 पदों का था प्रदेश में एचसीएस अफसरों का कैडर, जिसे बढ़ाकर सरकार ने पिछले साल ही 300 का किया है। अभी 200 एचसीएस हैं, जिनमें 5 एचसीएस चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर हैं। यानि हरियाणा में 196 एचसीएस कार्य कर रहे हैं। अब 8 एचसीएस और अगले साल रिटायर हो रहे हैं।
  • 48 एचसीएस की भर्ती प्रक्रिया शुरू की हुई है हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से। यदि यह भर्ती पूरी होती है तो भी 300 के कैडर के अनुसार 52 पद खाली रहेंगे।
  • 137 पदों का कैडर है प्रदेश में आईपीएस अफसरों का। इनमें करीब 100 ही पद भरे हुए हैं। 37 पदों की कमी चल रही है। अभी जल्द ही तीन अफसर और रिटायर होने वाले हैं। पिछले तीन महीने में ही 5 सीनियर आईपीएस अफसर रिटायर हो चुके हैं। डीजीपी बीएस संधू तीन महीने के एक्सटेंशन पर चल रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

149 IAS, IPS and HCS lack